पन्तनगर:- नगला बचाओ अभियान के तहत पंतनगर में हुआ विशाल धरना प्रदर्शन।

पन्तनगर:- नगला बचाओ अभियान के तहत पंतनगर में हुआ विशाल धरना प्रदर्शन।

नगला बचाओ संघर्ष समिति के बैनर तले चल रहे अनिश्चितकालीन धरने के चौथे दिन आज भारी संख्या में लोगो ने धरन स्थल पर धरना दिया। वही आज धरना स्थल पर पहुंचे वरिष्ठ भाजपा नेता एंव किच्छा के पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने लोगो को नगला बचाने का पुरा आश्वासन दिया साथ ही उन्होंने सभी नगलावासियों से किसी की बातों में नाकर एकजुट रहने की अपील की है।


बताते चले कि बीते दिनों हाईकोर्ट के आदेश के बाद नगलावासियों को अपने आशियाने उजड़ने का डर सता रहा है। क्योकि इससे पहले वन विभाग,पीडब्ल्यूडी,और पंननगर विश्वविघालय के अधिकारियों ने नगला के 700 परिवारो को अतिक्रमण मुक्त करने का नोटिस थमाया है जिसके बाद से लोगों में हडकमं मचा हुआ है इसी को लेकर बीते तीन दिन से नगलावासी अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे हुए है आज चौथे दिन भी सैकडो की संख्या में नगलावासियों ने प्रदर्शन कर सरकार से उनके आशियाने को न तोड़ने की अपील की है।<strong>पन्तनगर:- नगला बचाओ अभियान के तहत पंतनगर में हुआ विशाल धरना प्रदर्शन।</strong>
इधर आज धरनास्थल पहुचें वरिष्ठ भाजपा नेता एंव किच्छा के पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने काग्रेंस नेताओं पर आरोप लगाते हुए कहा कि कुछ कांग्रेसियों ने हाईकोर्ट में नगला को अतिक्रमणकारी क्षेत्र बताकर यचिका दाखिल कर दी थी जिसका खामियाजा अब नगलावासी भुगत रहे हैं।
उन्होंने कहा कि वन विभाग, लोक निर्माण विभाग और पंतनगर यूनिवर्सिटी द्वारा नगला क्षेत्र को अतिक्रमणकारी घोषित करते हुए उन्हें कब्जा हटाने के नोटिस थमा चुका है जिसकी वजह से नगला वासियों में भय का माहौल है। उन्होंने कहा कि वह इस संबंध में मुख्यमंत्री से मुलाकात कर नगला के लोगों को राहत दिलाने का प्रयास करेंगे।साथ ही उन्होने कहा कि राज्य सरकार नगलावासियो के साथ है। <strong>पन्तनगर:- नगला बचाओ अभियान के तहत पंतनगर में हुआ विशाल धरना प्रदर्शन।</strong>
उन्होंने सभी क्षेत्रवासियों से किसी की बातों में ना आकर एकजुट रहने तथा नगला बचाओ संघर्ष समिति के तहत गठित समिति को सहयोग करने की भी अपील की है। उन्होंने कहा है कि उन्हें न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है और जल्द ही नगला वासियों को अवश्य राहत मिलेगी।

और पढ़े  हल्द्वानी: नितिन नवीन- बाबा नीब करौरी पर बनी फिल्म देखने की है इच्छा
  • Related Posts

    उत्तरकाशी: DM ने डख्याट गांव में लगाई चौपाल, सुनी समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश

    जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने शनिवार को अपने दो दिवसीय यमुना घाटी भ्रमण के दौरान विकासखंड नौगांव के डख्याटगांव स्थित मंदिर प्रांगण में ग्रामीण चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। जिलाधिकारी…

    स्टेडियम में शराब पीकर हुड़दंग: नशामुक्त हरियाणा की थीम वाली क्रिकेट लीग में छलके जाम, तीन कलाकारों का चालान

    नशामुक्त हरियाणा’ की थीम पर चल रही हरियाणवी आर्टिस्ट चैंपियंस लीग (एसीएल) में शराब पार्टी करने वाले तीन हरियाणवी कलाकारों पर पुलिस ने कार्रवाई की है। स्टेडियम में शराब पीकर…