हल्द्वानी- हल्द्वानी पहुंचे मुख्यमंत्री ने दी सौगात,172 करोड़ की 18 योजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास किया

 

 

 हल्द्वानी पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 172 करोड़ की 18 योजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास किया इस दौरान कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, सुबोध उनियाल और सांसद अजय भट्ट सहित कई विधायक मौजूद रहे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जमरानी बांध परियोजना के प्रभावितों को अनुमन्य मुआवजा राशि वितरित की, इसके अलावा सिटी फॉरेस्ट का शुभारंभ किया साथ ही कैंसर हॉस्पिटल और शहर के मिनी स्टेडियम का भी लोकार्पण शिलान्यास किया, इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आशीर्वाद से जमरानी बांध बहुप्रतीक्षित योजना को हरी झंडी मिल चुकी है और 2050 तक हल्द्वानी शहर के पेयजल और तराई भाबर की सिंचाई की संपूर्ण व्यवस्था इस बांध से होगी। मुख्यमंत्री ने इस बांध परियोजना में अपनी भूमि देने वाले सभी प्रभावितों का आभार भी व्यक्त किया और कहा कि प्रदेश के चहुमुखी विकास के लिए सरकार निरंतर कार्य कर रही है और प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में इस राज्य को अग्रणी राज्य बनाने के लिए निरंतर प्रयास किया जाएगा।वही मुख्यमत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा महिला सशक्तिकरण को लेके जितने भी योजनाएं लागू हुए है उसकी सुकृति दे दी है।।।उसके साथ ही महिलाओ के साथ हो रहे उत्पीड़न और दुष्कर्म को भी लेके दिया बयान ऐसी कुकर्म को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और ऐसे करने पे सख्त से सख्त कार्रवाई भी की जाएगी।।।।।

बाइट : पुष्कर सिंह धामी मुख्यमंत्री उत्तराखंड

और पढ़े  वन्यजीव सप्ताह का शुभारंभ: CM ने 18 लोगों को किया सम्मानित, अदम्य साहस दिखाने वालों को मिलेंगे 51 हजार
  • Related Posts

    जाम से हाहाकार: नैनीताल की बिगाड़ी यातायात व्यवस्था, डायवर्ट रूट से ज्योलीकोट पहुंचे पर्यटकों ने दिया धरना

    तीन दिन की छुट्टी के चलते नैनीताल में उमड़ी पर्यटकों की भीड़ का असर ज्योलीकोट मार्ग पर भी देखने को मिला। रविवार को ज्योलीकोट में लंबा जाम लगने से पर्यटक…

    उत्तराखंड / चंपावत: युवाओं को सौगात, डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ा, कुक्कुट पालकों को दो करोड़ की सब्सिडी, जानें..

    राज्य गठन के करीब 26 साल बाद पहली बार चंपावत जिले के बनबसा में मंत्रिमंडल की बैठक हुई। कैबिनेट बैठक में 24 प्रस्ताव पर चर्चा हुई। चुनावी वर्ष में सरकार ने…