पति की प्रेमी के साथ मिलकर हत्या करने वाली एनआरआई पत्नी को हुई फांसी की सजा।।

पति की प्रेमी के साथ मिलकर हत्या करने वाली एनआरआई पत्नी को हुई फांसी की सजा।।

शाहजहांपुर-

शाहजहांपुर अपर सत्र न्यायालय कोर्ट के अपर सत्र न्यायाधीश पंकज कुमार श्रीवास्तव के कोर्ट ने शनिवार को पति की प्रेमी के साथ मिलकर हत्या करने वाली एनआरआई पत्नी को फांसी की सजा सुनाई । इसके साथ ही महिला पर 5 लाख का जुर्माना भी लगाया। जबकि पति की हत्या में महिला के प्रेमी को उम्रकैद की सजा के साथ 3 लाख रुपए का अर्थदंड का फैसला सुनते हुए रक़म को मृतक के परिजनों को सौपने का आदेश दिया <strong>पति की प्रेमी के साथ  मिलकर हत्या करने वाली एनआरआई पत्नी को हुई फांसी की सजा।।</strong>
शाहजहांपुर की तहसील पुवायां के अंतर्गत एक सितंबर 2016 की रात माकन की तीसरी मंजिल पर सोते समय मृतक सुखजीत सिंह की गला रेत कर हत्या कर दी गई थी। हत्या की इस वारदात को पूरी प्लानिंग के साथ अंजाम दिया गया था मृतक सुखजीत सिंह की एनआरआई पत्नी रमनदीप कौर ने अज्ञात हमलावरों पर घर में घुसकर हत्या का आरोप लगाया लगाकर पुलिस को बरगलाने का कार्य किया था लेकिन पुलिस की जाँच में मिले सबूतों के आधार पर सच्चाई सामने आने पर रमनदीप और दुबई में रहने वाले उसके बॉयफ्रेंड मिट्ठू सिंह को गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेज दिया गया था इस हत्याकांड का मुकदमा अपर सत्र न्यायालय में सात वर्ष चला । ट्रायल होने के बाद अपर सत्र न्यायाधीश पंकज कुमार श्रीवास्तव के कोर्ट ने मृतक सुखजीत सिंह की पत्नी रमनदीम कौर और उसके प्रेमी मिट्ठू सिंह को दोषी माना मृतक सुखजीत सिंह की एनआरआई पत्नी रमनदीप कौर को फांसी की सजा सुनाई । <strong>पति की प्रेमी के साथ  मिलकर हत्या करने वाली एनआरआई पत्नी को हुई फांसी की सजा।।</strong>इसके साथ ही महिला पर 5 लाख का जुर्माना भी लगाया। जबकि हत्या में महिला के प्रेमी मिट्ठू को उम्रकैद की सजा के साथ 3 लाख रुपए का अर्थदंड का फैसला सुनते हुए रक़म को मृतक के परिजनों को सौपने का आदेश दिया
हत्यारी पत्नी ने पुलिस को बताया था पति की हत्या की साजिश इंग्लैंड में रची गई थी, भारत में हत्या की गई। मुझे अपने पति की दाढ़ी पसंद नहीं थी। मैं उसके साथ रहना भी नहीं चाहती थी। इसलिए प्रेमी के साथ मिलकर हत्या की वारदात को अंजाम दिया ।वारदात में शामिल बॉयफ्रेंड दुबई में रहता था जिसने भारत आकर प्रेमिका के साथ मिलकर हत्याकांड को अंजाम दिया था । कोर्ट ने 7 साल बाद अपना फैसला सुनाया। दोनों आरोपियों को सजा मिलने के बाद परिवार ने खुशी का इज़हार किया।<strong>पति की प्रेमी के साथ  मिलकर हत्या करने वाली एनआरआई पत्नी को हुई फांसी की सजा।।</strong>

और पढ़े  UP: पूरा प्रदेश मानसून की चपेट में, आज 35 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट हुआ जारी, यहां वज्रपात की आशंका

सुखजीत और मिट्ठू बचपन के दोस्त थे और एक ही गांव के थे। सुखजीत नौकरी के लिए इंग्लैंड में रहने वाली अपनी बहन के पास चला गया। वहां सुखजीत टैंकर चलाने लगा। मिट्ठू सिंह भी दुबई चला गया। इसी बीच इंग्लैंड में सुखजीत की मुलाकात इंग्लैंड में जन्मीं रमनदीप कौर से हुई। दोनों के बीच अफेयर शुरू हुआ और बाद में दोनों ने शादी कर ली। हालांकि, शादी से रमनदीप के परिजन खुश नहीं थे।शादी के बाद सुखजीत और रमनदीप दुबई घूमने गए। यहां दोनों की मुलाकात मिट्ठू सिंह से हुई। दुबई में सुखजीत और रमनदीप करीब 6-7 दिन रहे। इस बीच रमनदीप और मिट्ठू सिंह की अच्छी दोस्ती हो गई। उसके बाद मिट्ठू भी इंग्लैंड आने-जाने लगा। रमनदीप और मिट्ठू के बीच अफेयर हो गया। सुखजीत को इसका शक हो गया और उसने पत्नी रमनदीप पर नजर रखनी शुरू कर दी।जिसके बाद मिट्ठू ने दुबई से इंडिया आकर प्रेमिका के साथ हत्या की वारदात को अंजाम दिया
हत्या वाली रात मृतक के घर में बिरयानी बनाई गई जिसमे बेहोशी की दवा मिलाई गई जिसके बाद सुखजीत की गला रेत् कर हत्या कर दी

  • Related Posts

    जितेंद्र मिश्रा कौन हैं जिन्हें बनाया गया राम मंदिर ट्रस्ट का सीईओ, ऑपरेशन सिंदूर के दौरान निभाई मुख्य भूमिका

    श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने राम मंदिर के व्यवस्थित और प्रभावी संचालन के लिए पूर्व एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा को मंदिर का पहला मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ)नियुक्त किया है।…

    जन्माष्टमी 2026: नंदभवन में गूंज रहीं बधाइयां, कृष्णमय हुआ नंदगांव

    नंद के आंगन में अभी कान्हा का जन्म नहीं हुआ है, लेकिन नंदगांव में उनकी बधाइयां गूंजने लगी हैं। सावन पूर्णिमा की रात नंदभवन में जैसे ही समाज गायन की…