व्यापारी नेता का उत्पीड़न, विरोध में किया व्यापार मंडल ने अयोध्या बंद

व्यापारी नेता का उत्पीड़न, विरोध में किया व्यापार मंडल ने अयोध्या बंद

अयोध्या व्यापार मंडल ने आज बाजार बंद करने का आवाहन किया है। दुकानें बंद होने से लोगों को चाय-पान और प्रसाद लेने के लिए काफी परेशानी हो रही है।बता दे कि एक महीने पहले श्रृंगारहाट में टैक्सी स्टैंड कर्मचारी और व्यापारी के बीच मारपीट मामले को लेकर पुलिस के रवैया से नाराज है। व्यापारियों का आरोप है कि पुलिस ने मारपीट के मामले को गंभीर धाराओं में दर्ज कर लिया है।व्यापारी नेता नंद कुमार गुप्ता नंदू,पंकज गुप्ता और शक्ति जायसवाल ने वीडियो जारी कर बंद का आवाहन रात एक बजे किया। <strong>व्यापारी नेता का उत्पीड़न, विरोध में किया व्यापार मंडल ने  अयोध्या बंद</strong>उनका कहना है कि अचल कुमार गुप्त के रिश्तेदार को पुलिस ने देर रात उठा ले गई है। अचल को पुलिस इस मामले में एक माह से परेशान कर रही है। इस कारण वह दुकान पर बैठ नहीं पा रहे हैं। माना जा रहा है कि दुकान पर उनका रिश्तेदार बैठा था जिसे पुलिस उठा लाई है।बता दे कि बीते दिनों अयोध्या राज परिवार से विवाद के बाद पुलिस ने व्यापारी के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज़ किया था। व्यापारी के रिश्तेदार को देर रात गिरफ्तार करने के बाद मचा हड़कंप। व्यापारियों ने पुलिस पर लगाए उत्पीड़न के आरोप।दरअसल इस मामले में शामिल व्यापारी नेता सभी दलों सपा,भाजपा आदि से जुड़े हुए हैं।

Byte-नंदकुमार गुप्ता नंदू, व्यापारी नेता

और पढ़े  अंकित बालियान हत्याकांड: 66 सेकंड की फुटेज में कत्ल का मंजर, 22 सेकंड में खत्म हुई जिंदगी
  • Related Posts

    जितेंद्र मिश्रा कौन हैं जिन्हें बनाया गया राम मंदिर ट्रस्ट का सीईओ, ऑपरेशन सिंदूर के दौरान निभाई मुख्य भूमिका

    श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने राम मंदिर के व्यवस्थित और प्रभावी संचालन के लिए पूर्व एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा को मंदिर का पहला मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ)नियुक्त किया है।…

    जन्माष्टमी 2026: नंदभवन में गूंज रहीं बधाइयां, कृष्णमय हुआ नंदगांव

    नंद के आंगन में अभी कान्हा का जन्म नहीं हुआ है, लेकिन नंदगांव में उनकी बधाइयां गूंजने लगी हैं। सावन पूर्णिमा की रात नंदभवन में जैसे ही समाज गायन की…