बड़ी खबर- वन कर्मियों और लकड़ी तस्करो मे हुई मुठभेड़,वन रक्षक गोली लगने से घायल

 

 

तराई पूर्वी वन प्रभाग हल्द्वानी की रनसाली रेंज के वन कर्मियों और लकड़ी तस्करो मे हुयी मुठभेड़,वन रक्षक गोली लगने से घायल,

देर रात रनसाली रेंज में लकड़ी तस्कर तथा स्टाफ के बीच में कैथुलिया थाना नानकमत्ता में रात एक बजे हुयी मुठभेड़, चली गोलिया,

रनसाली रेंज के वन रक्षक जितेंद्र बिष्ट के पांव में लगी गोली,

वन कर्मियों द्वारा तस्करों की एक कार एक पिकअप में 50 कुंतल के लगभग खैर की लकड़ी तथा चार मोटरसाइकिल है पकड़ी,

लकड़ी तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गए वन आरक्षी को सितारगंज से हल्द्वानी सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर किया गया,

मौके पर थाना अध्यक्ष नानकमत्ता तथा CO खटीमा भी पहुंच गए हैं पुलिस द्वारा दो लोगों को पूछताछ हेतु अभी रक्षा में लिया गया है

वही तराई पूर्वी वन प्रभाग हल्द्वानी प्रभागीय वनाधिकारी हिमांशु बागरी ने कहा की वन तस्करो को किसी भी क़ीमत पर बक्शा नहीं जायेगा,

और पढ़े  उत्तराखंड विधानसभा सत्र: CM धामी बोले-कांग्रेस के पाप धोने का काम कर रही है हमारी सरकार, सफाई जारी रहेगी
  • Related Posts

    HALDWANI- लालकुआं पुलिस ने 110 पाउच कच्ची शराब के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार

        डॉ. मंजूनाथ टी.सी., वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के निर्देशन में जनपद में अवैध शराब की बिक्री एवं तस्करी की रोकथाम हेतु लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी…

    करवा चौथ 2026- करवा चौथ पर भद्रा कब से कब तक रहेगी? जानें समय..

    करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए विशेष धार्मिक महत्व रखता है। इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु, सुखी वैवाहिक जीवन और परिवार की खुशहाली की कामना…