हल्दूचौड़: पंखुड़ियाँ ने चलाया नशे के खिलाफ जन जागरूकता अभियान।

Spread the love

हल्दूचौड़: पंखुड़ियाँ ने चलाया नशे के खिलाफ जन जागरूकता अभियान।

आज शनिवार को पंखुड़ियाँ सांस्कृतिक पर्यावरण एवं दिव्यांग कल्याण समिति के द्वारा दीना कान्वेंट स्कूल हल्दूचौड़ में नशे के खिलाफ जनजागरूकता अभियान चलाया गया।
इस दौरान विद्यालय में नशा एक अभिशाप पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया। जिसमें दो दर्जन बच्चों ने प्रतिभाग किया।
इस दौरान प्रथम स्थान-माही आर्या, दूसरा स्थान-वंशिका जोशी व मुस्कान जोशी तथा तीसरा स्थान-राहुल पांडे व करन कफलटिया ने प्राप्त किया।
निर्णायक-पूर्व प्रधान बीड़ी खोलिया थे।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि हल्दूचौड़ पुलिस चौकी इंचार्ज सोमेंद्र सिंह ने कहा कि आज देश का भविष्य युवाओं की दिशा और दशा पर निर्भर है। ऐसे में युवाओं को अपने संस्कार, शिक्षा, नैतिक शिक्षा और समाज के प्रति उत्तरदायित्व समझते हुए कार्य करने होंगे, जिससे उनकी खुद की भी पहचान बने और अभिभावक व देश प्रदेश का भी नाम रोशन हो। उन्होंने कहा कि नशे को रोकने के लिए पुलिस के साथ ही आम इंसान ने भी अपना फर्ज समझना होगा। उन्होंने कहा कि अभिभावकों ने भी बच्चों की दिनचर्या पर नजर रखनी होगी ।
विशिष्ट अतिथि पूर्व ग्राम प्रधान बीड़ी खोलिया व एक्सपर्ट रुफिंग प्रोजेक्ट प्रo लिo के डायरेक्टर संतोष भट्ट ने नशे में व्याप्त बुराइयों को समझाया। उन्हें रचनात्मक व सर्जनात्मक कार्यो के प्रति प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि नशा एक अभिशाप है, यह अपने साथ उनके परिवार को भी उजाड़ देता है यह इंसान के शरीर को खोखला बना देता है। उन्होंने बताया कि नशे के चक्कर मे इंसान आपराधिक गतिविधियों में लिप्त हो जाता है, जिसका खामियाजा परिवार के साथ समाज को भी पड़ता है।
कार्यक्रम का संचालन- संस्था अध्यक्ष रिम्पी बिष्ट व पंकज गोस्वामी ने किया।
कार्यक्रम के अंत मे गणमान्य अतिथियों ने सभी विजेताओं को पुरुस्कृत किया।
यहां स्कूल प्रबंधक- उदित भट्ट, प्रधानाचार्या मुन्नी गोस्वामी, समाजसेवी गोपाल जोशी व ललित मोहन तिवारी, सहित तमाम विद्यार्थी व स्कूल के टीचर्स उपस्तिथ थे।

और पढ़े  हादसा: 3 युवकों की असमय मौत से शोक, मारे गए जवान की अंत्येष्टि सैन्य सम्मान के साथ हुई

Spread the love
  • Related Posts

    हरिद्वार- रफ्तार पकड़ेंगे हरिद्वार में कुंभ मेले के निर्माण कार्य, CM ने दी 50.27 करोड़ की मंजूरी

    Spread the love

    Spread the love   हरिद्वार कुंभ मेला में होने वाले निर्माण कार्याें के लिए 50.27 करोड़ रुपये की मंजूरी दी गई। पहली किश्त के रूप में 20.11 करोड़। इसके अलावा…


    Spread the love

    कोटद्वार- आमपड़ाव क्षेत्र में डीजे बजाने से रोकने पर बवाल, 2 भाइयों ने पुलिस टीम पर किया हमला

    Spread the love

    Spread the love   कोटद्वार के आमपड़ाव क्षेत्र में देर रात डीजे बजाने से रोकने पर बवाल हो गया। दो भाइयों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया। इस दौरान पुलिसकर्मी बाल-बाल बचे। वहीं, पुलिस…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *