रुद्रपुर- फंदे से लटका मिला पूर्व पार्षद का बेटा, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा

 

रुद्रपुर में संदिग्ध हालत में पूर्व पार्षद और भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता के बेटे का शव फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।

वार्ड-29 निवासी भाजपा कार्यकर्ता सतनाम सिंह परिवार के साथ आदर्श कॉलोनी में रहते हैं। उनकी पत्नी कंचन कौर पूर्व पार्षद थीं। बताया जा रहा है कि उनका बड़ा बेटा कपिल उर्फ शेरू विवाहित था। घटना के समय कपिल की पत्नी मायके गई थी और वह घर में अकेला था। उसके माता-पिता मकान के नीचे के हिस्से में थे।

 

रविवार शाम सतनाम अपने बेटे को बुलाने ऊपर पहुंचे। वहां उन्होंने देखा कि कपिल फंदे पर लटका हुआ था। उनकी चीख सुनकर परिवार के अन्य सदस्य और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। युवक को जिला अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सूचना पर आदर्श कॉलोनी चौकी प्रभारी सुरेंद्र बिष्ट मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। घटना की जानकारी पर क्षेत्रीय विधायक शिव अरोरा, मेयर विकास शर्मा, पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल समेत कई जनप्रतिनिधि और स्थानीय लोग अस्पताल पहुंचे और परिवार को सांत्वना दी।

एसपी क्राइम जितेंद्र चौधरी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। युवक के आत्मघाती कदम उठाने के कारणों की जांच की जा रही है।

और पढ़े  देहरादून: पत्नी से मारपीट, तीन तलाक...बहनोई के साथ हलाला करने का दबाव, आपबीती लेकर पुलिस के पास पहुंची महिला
  • Related Posts

    निठारी कांड: परिजनों की आशंका, 7 फीट का खोखा, दो गाठ वाली रस्सी, सुरेंद्र ने कैसे की आत्महत्या? बताया साजिश

    अल्मोड़ा से सुरेंद्र कोली का शव लेने के लिए जिला अस्पताल पहुंचे पूर्व जिला पंचायत सदस्य नारायण सिंह रावत और परिजनों ने इस घटना में साजिश होने की आशंका जताई…

    लाइसेंस होटल का, चल रहा था रेस्टोरेंट: एक ही बर्तन में पक रहा था वेज-नॉनवेज, मीट बिक्री पर लगी रोक

    खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने शनिवार को जिले में बड़ी कार्रवाई की है। इसमें होटल, रेस्टोरेंट, डेयरी, नमकीन इकाइयों और किराना प्रतिष्ठानों पर छापेमारी कर गंभीर अनियमितताओं पर कई…