Bus Accident Tehri: पैरापिट तोड़ हवा मैं लटकने लगी बस, 30 बारातियों की निकली चीख-पुकार।

Bus Accident Tehri: पैरापिट तोड़ हवा मैं लटकने लगी बस, 30 बारातियों की निकली चीख-पुकार।

घनसाली-रुद्रप्रयाग मोटर मार्ग पर सरपोली गांव के पास एक बड़ा हादसा होने से टल गया। तेज रफ्तार से चल रही बरात की बस सड़क किनारे लगे पैरापिट को तोड़कर हवा में झूलने लगी। बस का एक टायर सड़क से बाहर होने से बरातियों में चीख-पुकार मच गई। गनीमत रही कि किसी भी बराती को चोट नहीं आई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बस काफी तेज रफ्तार से चलाई जा रही थी।
रुद्रप्रयाग जिले के सेमा गांव (स्यालसू) भरदार से बरात लेकर भिलंगना ब्लाक में ग्यारहगांव ङ्क्षहदाव के करखेड़ी गांव जा रही एक तेज रफ्तार बस सरपोली के पास अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे पैरापिट को तोड़ते हुए हवा में झूलने लगी। इस कारण बस में सवार 30 बरातियों में चीख-पुकार मच गई। परिचालक ने बरातियों को किसी तरह आपातकालीन द्वार से बाहर निकाला तो उन्होंने राहत की सांस ली।

हादसे में किसी को भी चोट नहीं लगी। बस इस तरह फंस गई कि जेसीबी मशीन से नहीं निकल पाई। थानाध्यक्ष राजेश बिष्ट ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से बरातियों को दूसरी बस से करखेड़ी भेजा। उन्होंने कहा कि बस चालक जितेंद्र सिंह नेगी पुत्र रणवीर सिंह निवासी कोटद्वार को मेडिकल कराया गया है। तहरीर मिलने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

और पढ़े  उत्तराखंड: 5अक्तूबर से रुड़की में अग्निवीर भर्ती रैली, इस परीक्षा में सफल अभ्यर्थी ही हो सकेंगे शामिल
  • Related Posts

    तीन लोगों को हत्या: जिस घर में चल रही थी दिवाली की तैयारी, वहां बह रहा आंसुओं का सैलाब

    रायपुर के विष्णुलोक कॉलोनी में जिस घर में दिवाली की तैयारियां चल रही थीं, वहां अब मातम पसरा है। जिस घर को त्योहार से पहले सजाने-संवारने में कपूर दंपती जुटा…

    भांजे ने दो मामा के साथ की ठगी: निवेश के नाम पर लगाया 1.65 करोड़ का चूना, पॉवर ऑफ अटॉर्नी भी बेची

    भांजे ने अपने दो मामा से निवेश के नाम पर 1.65 करोड़ रुपये ठग लिए। जब पीड़ितों ने अपना हिसाब मांगा तो टाल मटोल करने लगा। इस बीच पता यह…