अयोध्या: रामलला की अचल मूर्ति का निर्माण कार्य शुरू, आचार्यों ने शिलापूजन कर प्रारंभ किया कार्य

Spread the love

अयोध्या: रामलला की अचल मूर्ति का निर्माण कार्य शुरू, आचार्यों ने शिलापूजन कर प्रारंभ किया कार्य
➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖
अयोध्या-
======= रामलला की अचल मूर्ति का निर्माण बुधवार को पूजन अर्चन के साथ शुरू कर दिया गया है। रामसेवकपुरम में बुधवार को शुभ मुहूर्त में वैदिक आचार्यों ने कर्नाटक की श्याम शिला का पूजन अर्चन कर मूर्ति निर्माण का कार्य प्रारंभ किया।
कारसेवकपुरम वेद विद्यालय के प्राचार्य पंडित इंद्र देव मिश्र के आचार्यत्व में वैदिक पंडितों ने सुबह 11:57 बजे विधि-विधान पूर्वक श्याम शिला की पूजा अर्चना की।
श्रीराम जन्मभूमि में श्री रामलला की अचल मूर्ति की स्थापना की जानी है। यह मूर्ति 52 इंच की होगी। फाउंडेशन लेकर मूर्ति की कुल ऊंचाई करीब आठ फीट हो जाएगी। अस्थाई गर्भगृह में वर्तमान में पूजित रामलला सहित चारों भाइयों की मूर्ति को मंदिर में उत्सव मूर्ति के रूप में स्थापित किया जाएगा। जबकि रामलला की अचल मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। मूर्ति के निर्माण में कर्नाटक के 5 कारीगर लगाए गए हैं। मूर्ति का निर्माण कार्य 4 से 5 महीने में पूरा कर लिया जाएगा।
रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की निर्माण समिति के चेयरमैन नृपेंद्र मिश्रा ने कहा है कि अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण का पहला चरण इस साल 30 दिसंबर तक पूरा हो जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रधान सचिव रह चुके मिश्रा ने कहा कि मंदिर का निर्माण तीन चरणों में हो रहा है और श्रद्धालु पहले चरण का काम पूरा होने के बाद मंदिर में प्रवेश कर सकेंगे।
उन्होंने कहा था कि भूतल पर अन्य कार्यों के अलावा पहले चरण में पांच मंडप का निर्माण कार्य पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि ट्रस्ट ने फैसला लिया है कि राम मंदिर के पहले चरण का काम 30 दिसंबर तक पूरा हो जाना चाहिए।

और पढ़े  प्रदेश में आज से डराने वाली गर्मी की चेतावनी, दिन के साथ रात भी होंगी गर्म, इन 39 जिलों के लिए अलर्ट जारी

Spread the love
  • Related Posts

    प्रदेश में कल से सक्रिय होगा मानसून, 66 जिलों में गरज-चमक का अलर्ट हुआ जारी, इन जिलों में होगी बारिश

    Spread the love

    Spread the loveउत्तरप्रदेश में मानसून की दस्तक के लिए परिस्थितियां तेजी से अनुकूल हो रही हैं। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में गरज-चमक, तेज हवाओं…


    Spread the love

    प्रयागराज पहुंचे अखिलेश दिखाए गए काले झंडे, गो बैक के लगाए गए नारे, सपाइयों ने पीटा

    Spread the love

    Spread the loveसमाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को प्रयागराज पहुंचने काले झंडे दिखाए गए। अंजान आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अखिलेश गो बैक के नारे…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *