अरविंद अकेला कल्लू और आदिशक्ति फिल्म्स ने मनाया चांदनी सिंह का जन्मदिन

अरविंद अकेला कल्लू और आदिशक्ति फिल्म्स ने मनाया चांदनी सिंह का जन्मदिन

लखनऊ – भोजपुरी की यूट्यूब गर्ल चांदनी सिंह का कल जन्मदिन था। इस खास मौके पर उनके फैंस और चाहने वालो ने सोशल मीडिया के माध्यम से उनको जन्मदिन की शुभकामनाएं दी और लंबी आयु की कामना की।
बता दे चांदनी सिंह के जन्मदिन को चॉकलेटी स्टार अरविंद अकेला कल्लू और आदिशक्ति फिल्म्स के मालिक मनोज मिश्रा ने मनाया।
इस मौके पर चांदनी सिंह ने कहा कि मेरे लिए ये बहुत खुशी की बात है की हमारे जन्मदिन को अरविंद अकेला कल्लू जी और मनोज मिश्रा जी ने मनाकर खास बना दिया इसके लिए मैं कल्लू जी मनोज जी और आप सभी दर्शको की आभारी हूं। साथ ही चांदनी सिंह ने बताया की तीन साल के बाद वो फिर आदिशक्ति फिल्म्स में वापसी कर रही है। इसके पहले चांदनी सिंह ने आदिशक्ति फिल्म्स में भोजपुरी के सुपरस्टार गायकों के साथ कई सारे सुपरहिट सोंग्स दिए जो आज भी हिट है और बज रहे है उम्मीद है इस बार भी चांदनी सिंह हिट सांग देंगी। बाकी बात अगर चांदनी सिंह की करे तो चांदनी सिंह आज के समय किसी पहचान की मोहताज नहीं है वो खुद इंडस्ट्री में एक बड़ी पहचान है।
इन दिनों चांदनी सिंह पवन सिंह के साथ सुर्खियों में बनी है हाल ही में उनका एक सांग रिलीज हुआ है जो इन दिनों काफी ट्रेंड कर रहा है यही कारण है जिसकी वजह से पवन सिंह के साथ चांदनी सिंह सुर्खियों में बनी है। सांग के अलावा फिल्मों की बात करे तो चांदनी सिंह की कई सारी फिल्मे इन दिनों टी वी पर धमाल मचा रही है जिन्हे हर वर्ग का दर्शक पसंद कर रहा है। बस ऐसे ही आप सभी अपना प्यार आशीर्वाद चांदनी सिंह पर बनाए रखे।

और पढ़े  सूर्य किरण एयर शो आज से: जमीन से आसमान तक कड़ा सुरक्षा पहरा, ड्रोन पर रोक, भारी वाहनों का रूट डायवर्ट
  • Related Posts

    स्कूल वाहनों की सुरक्षा पर HC सख्त:- DM और मुख्य सचिव को दिया ये आदेश, एक माह में मांगी अनुपालन रिपोर्ट

    हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने प्रदेश के स्कूलों में बच्चों की परिवहन सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए महत्वपूर्ण निर्देश दिए हैं। न्यायालय ने मुख्य सचिव को जिला स्कूल वाहन सुरक्षा…

    UP में जमीन से बेदखल होने के डर में किसान,जमीन से बेदखल होने के भय में तराई के किसान, पीढ़ियों से खेती कर रहे सिखों का…

    उत्तराखंड बॉर्डर से लखीमपुर खीरी तक फैले तराई के विशाल कृषि क्षेत्र में इन दिनों गहरी बेचैनी है। देश का बंटवारा, 84 के दंगे और आतंकवाद का दौर सह चुके…