लालकुआं: कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने की प्रेस वार्ता,केन्द्र और प्रदेश सरकार पर जमकर बोला हमला

Spread the love

लालकुआं: कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने की प्रेस वार्ता,केन्द्र और प्रदेश सरकार पर जमकर बोला हमला

लालकुआं बिन्दूखत्ता ब्लांक अध्यक्ष पुष्कर दानू की अगुवाई में कांग्रेस वरिष्ठ नेताओं ने प्रेसवार्ता कर केन्द्र और प्रदेश सरकार जमकर हमला बोला है उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की लोकसभा से सदस्यता खत्म करवाने तथा बंगला खाली करने सहित उन्हें झूठे मामले में फंसाने का आरोप भाजपा पर लागया है। उन्होंने इसे भाजपा की सोची समझी चाल बताया।
यहां बिन्दुखत्ता एक निजी कार्यालय पर आयोजित प्रेसवार्ता में कांग्रेस नेताओं ने कहा कि 7 फरवरी को राहुल गांधी ने संसद में अपने भाषण में अडानी पर दो सीधे सवाल पूछे थे तथा उन्होंने 20 हजार करोड़ रूपए की बड़ी रकम लेकर जैसे ही सवाल पूछने के प्रयास किए तो उन्हें झूठे मामले में फंसा दिया गया जो लोकतंत्र के इतिहास में इस तरह की घटनाएं आज तक नहीं हुई है जैसा वर्तमान की भाजपा सरकार कर रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र कि मोदी सरकार अड़ानी, बेरोजगारी, मंहगाई , सुरक्षा जैसे मुद्दों से ध्यान हटाने के लिए विपक्ष के नेताओं की आवाज दबाने में लगी है उन्होंने कहा कि आज देश की जनता को अड़ानी मोदी के रिश्तों का पता चल गया है। उन्होंने प्रदेश की धामी सरकार को सबसे विफल सरकार बताते हुए कहा कि आज प्रदेश में विकास कार्य पूरी तरह ठप हो गये है युवाओं के पास रोजगार नहीं है लोग अपने हक के लिए सड़कों पर बैठने पर मजबुर है। महिलाएं सुरक्षित नहीं है उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के एक साल के कार्यकाल में भर्ती घोटलों की बौछार हुईं हैं उन्होंने कहा खनन माफिया खुलेआम नियमों की धज्जियां उडा रहे हैं।इसके अलावा उन्होंने कहा लालकुआं विधानसभा क्षेत्र में कोई विकास कार्य नहीं हुए सिर्फ कौरी घोषणाएं हो रही है उन्होंने कहा बिन्दुखत्ता राजस्व गांव का मुद्दा एक चुनावी जुमला है। उन्होंने कहा कि इन सभी मुद्दों को लेकर कांग्रेस पार्टी 3 अप्रैल से सत्याग्रह से जन आन्दोलन करेगी जिसके लिए ब्लांक एवं बुथ स्तर पर कार्यकर्ताओं को जोड़ा जा रहा है।

और पढ़े  चमोली- SIR में लापरवाही पर सहायक अध्यापक निलंबित, ग्रीष्मावकाश के बाद से लगातार चल रहे अनुपस्थित

Spread the love
  • Related Posts

    हल्द्वानी : गड्ढे से अनियंत्रित होकर नहर में गिरा ई-रिक्शा, चालक की मौत, हादसों को दावत दे रहीं खुली नहरें

    Spread the love

    Spread the loveशहर की खुली नहरें हादसों को दावत दे रही हैं। सुशीला तिवारी अस्पताल के पीछे की ओर सड़क के गड्ढे से बेकाबू हुआ ई-रिक्शा नहर में जा गिरा…


    Spread the love

    देहरादून- 7 महीने तक सूचना न देने पर नायब तहसीलदार पर 25 हजार का जुर्माना, जांच के आदेश

    Spread the love

    Spread the loveआरटीआई से मांगी गई जानकारी उपलब्ध न कराने पर सूचना आयोग ने कड़ा रुख अपनाते हुए विकासनगर के नायब तहसीलदार ग्यारू दत्त जोशी पर 25 हजार रुपये का…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *