युवा विद्यार्थी मंथन: छात्रा ने उठाई ऑनलाइन शिक्षा की परेशानी, CM धामी ने मौके पर ही कर दी बड़ी घोषणा

मुख्यमंत्री धामी ने युवा विद्यार्थी मंथन कार्यक्रम में मिले सुझाव पर सरकारी स्कूलाें में पढ़ने वाले 10वीं व 12वीं के विद्यार्थियों को टैब देने और प्रदेश में नॉलेज बैंक बनाने की घोषणा की है। विद्यार्थियों को टैब खरीदने के लिए डीबीटी के माध्यम से उनके बैंक खातों में उपलब्ध कराई जाएगी।

शुक्रवार को सीएम कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन कार्यक्रम में प्रदेशभर से चयनित 140 छात्र-छात्राओं से संवाद किया। मुख्यमंत्री ने विकसित उत्तराखंड के विजन को लेकर विद्यार्थियों के विचारों व सुझावों को जाना। उन्होंने कहा कि युवाओं के उपयोगी और व्यावहारिक सुझावों को राज्य सरकार की योजनाओं व नीति निर्धारण से जोड़ने का प्रयास करेगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आज की युवा पीढ़ी तकनीक, नवाचार और नई सोच के साथ तेजी से आगे बढ़ रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने वर्ष 2047 तक विकसित भारत के निर्माण का लक्ष्य रखा है और इस लक्ष्य को हासिल करने में आज की युवा पीढ़ी की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। बदलते समय में युवाओं को एआई, रोबोटिक्स, डिजिटल व आधुनिक मांग आधारित कौशल से जोड़ना आवश्यक है।

पर्वतीय क्षेत्रों में रोजगार और आजीविका के अधिक अवसर सृजित करने के लिए औद्योगिक व आर्थिक गतिविधियों को विस्तार दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों से बड़े सपने देखने, निरंतर मेहनत करने और अपनी क्षमताओं पर विश्वास रखने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता और लक्ष्य प्राप्ति के लिए निरंतर परिश्रम आवश्यक है। इस मौके पर सचिव डॉ.पंकज कुमार पांडेय, चंद्रेश कुमार, ज्योति यादव, धीराज गर्ब्याल, सी.सविशंकर, अपर सचिव आलोक कुमार पांडेय, बंशीधर तिवारी, संदीप तिवारी, नमामि बंसल, महानिदेशक शिक्षा आकांक्षा कोंडे मौजूद रहे।

और पढ़े  उत्तराखंड: 17 अक्टूबर को बंद होंगे चतुर्थ केदार रुद्रनाथ मंदिर के कपाट, 6 महीने यहां होगी पूजा
छात्रा ने उठाई परेशानी, सीएम ने तुरंत की घोषणा
संवाद के दौरान हरिद्वार की कक्षा 11वीं की छात्रा लवप्रीत कौर ने मुख्यमंत्री से कहा कि आजकल ऑनलाइन पढ़ाई का चलन बढ़ रहा है, लेकिन कई परिवारों की आर्थिक स्थिति ऐसी नहीं होती कि वे बच्चों के लिए फोन या लैपटॉप खरीद सकें। उन्होंने मुख्यमंत्री से पूछा कि ऐसे विद्यार्थियों के लिए सरकार क्या व्यवस्था करेगी। छात्रा के प्रश्न का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम के दौरान ही घोषणा की कि राजकीय विद्यालयों में पढ़ने वाले 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों को टैब उपलब्ध कराने के लिए उनके खातों में डीबीटी के माध्यम से धनराशि दी जाएगी।
2,67,744 बच्चों ने रखे विचार व सुझाव
मुख्यमंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन अभियान के तहत अब तक प्रदेश के 2,67,744 विद्यार्थियों ने अपने विचार और सुझाव सरकार को दिए। यह संख्या दर्शाती है कि उत्तराखंड का युवा अपने राज्य के भविष्य और विकास को लेकर जागरूक और गंभीर है। विद्यार्थियों ने शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यटन, सड़क, वन, पर्यावरण, खेल, पलायन, स्वरोजगार, स्टार्टअप और गांवों में रोजगार के नए अवसर सृजित करने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर सुझाव दिए हैं। युवाओं की सोच और नवाचार विकसित उत्तराखंड के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

इन विद्यार्थियों को किया सम्मानित
मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन के विभिन्न विषयों में उत्कृष्ट विचार प्रस्तुत करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। इसमें शिक्षा एवं युवा अवसर विषय में मयूह भंडारी और रवीना, पर्यावरण, वन एवं आपदा प्रतिरोधक क्षमता पर शेरोन कपूर, स्वास्थ्य एवं जन सेवाएं में सतीश कुमार, पर्वतीय क्षेत्रों में पलायन एवं रोजगार में माही बलाई, सड़क, संपर्क व आधारभूत संरचना में श्रीतिका रावत, प्रौद्योगिकी एवं सुशासन में प्रियांशु सजवाण, पर्यटन व स्थानीय अर्थव्यवस्था में दृष्टि चैहान और महिला एवं बाल कल्याण विषय में अनुष्का नेगी शामिल हैं।

  • Related Posts

    हरिद्वार: लिव-इन में रह रही युवती को मारी गोली, एम्स ऋषिकेश रेफर, पार्टनर को निशाना बनाने पहुंचे थे हमलावर

    शहर कोतवाली क्षेत्र के मायापुर में शुक्रवार देर रात एक युवक को मारने आए हमलावर ने गोली चला दी। गोली युवक के साथ रह रही युवती के बाजू में जा…

    देहरादून: महिला ने गीत गाकर जताया PM मोदी का आभार, सीएम धामी बोले-हर शब्द में विश्वास, हर सुर में अपनापन

    देहरादून में आयोजित महिला संवाद कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने गीत के जरिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार जताया। गीत में महिलाओं ने प्रधानमंत्री के प्रति अपने विश्वास और…