मोटाहल्दू: बेरी पढ़ाव गेट का रिबन काटकर किया उद्घाटन।

मोटाहल्दू: बेरी पढ़ाव गेट का रिबन काटकर किया उद्घाटन।

आज गौला खनन संघर्ष समिति ने विधिवत पूर्वक बेरी पढ़ाव गेट का शुभारंभ किया। जिसमें गौला खनन संघर्ष समिति के संयोजक रमेश जोशी बेरी पढ़ाव गेट अध्यक्ष जीवन बोरा एवं वन विभाग के सेक्शन इंचार्ज मोहन चंद पांडे, गेट इंचार्ज संदीप पांडे, कैलाश चंद्र जोशी ,वन विभाग मोहन शर्मा ने रिबन काटकर गेट का उद्घाटन किया। संयोजक रमेश चंद्र जोशी ने कहा आपसी भाई चारे से जुड़कर गौला खनन में एक दूसरे की मदद कर जोश और उल्लास के साथ गौला में अपनी मेहनत करें ।और एक अच्छा पैसा कमा कर अपने परिवार का भरण पोषण करें तथा गेट पर सरकारी कर्मचारियों के साथ अच्छा व्यवहार बना कर चलें । इसी तरह अन्य गेटों का भी विधिवत शुभारंभ कर अति शीघ्र गेटों को चलाया जाएगा।उद्घाटन के शुभ अवसर पर गेट अध्यक्ष जीवन बोरा ,उपाध्यक्ष राकेश जोशी, प्रभारी लक्ष्मी दत्त पांडे ,नवीन जोशी ,मीडिया प्रभारी अमित भट्ट ,भगवान धामी, सुरेश चंद्र जोशी ,मदन उपाध्याय ,अनिल भट्ट ,रमेश जोशी ,निरंजन जोशी, गोकुल भट्ट, गोपाल जोशी ,सोनू भटृ, त्रिलोक पांडे ,आनंद पाठक ,पप्पू सती सहित दर्जनों वाहन स्वामी मौजूद थे।

और पढ़े  देहरादून- रेखा आर्या प्रकरण: सतेंद्र की गिरफ्तारी से खुलेंगे गिरधारी के राज, नेपाल भागा, जांच में सामने आए अहम सुराग
  • Related Posts

    देहरादून – हरक का भट्ट पर पलटवार: बोले- नंदप्रयाग घाट में लोगों ने क्यों पीटा था?, मैंने मुंह खोला तो पूरे चिट्ठे खोलूंगा

    कांग्रेस चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष व पूर्व मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत ने फिर भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट पर पलटवार करते हुए सवाल किया कि बदरीनाथ विधानसभा सीट से…

    देहरादून- 39 वें राष्ट्रीय खेल: मेघालय में खेलों की उत्तराखंड में तैयारियां शुरू, अधिकारियों की संघों के साथ होगी बैठक

    मेघालय में अगले साल प्रस्तावित 39 वें राष्ट्रीय खेलों की उत्तराखंड में आज से तैयारियां शुरू हो जाएंगी। खेल विभाग के अधिकारियों के मुताबिक इसे लेकर आज महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स…