Suicide: युवक ने बेरोजगारी के चलते फांसी लगाकर की खुदकुशी,पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

Suicide: युवक ने बेरोजगारी के चलते फांसी लगाकर की खुदकुशी,पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

पंतनगर के विश्वविद्यालय परिसर की इंद्रा कॉलोनी में निवास कर रहे एक युवक ने बेरोजगारी के चलते फंदे पर झूल कर करी आत्महत्या। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।
यहां प्राप्त जानकारी के अनुसार विनोद कुमार गुप्ता उर्फ बिल्ला पुत्र स्व0 राजबली गुप्ता उम्र 36 वर्ष निवासी देवरिया (यूपी) का है। मृतक युवक नौकरी के चलते पंतनगर विवि परिसर की इंद्रा कॉलोनी में अपनी पत्नी व चार बेटियों के साथ झोपड़ी में रहता था। उसके ससुराल वाले भी वहीं पड़ोस में रहते हैं। स्वभाव से बेहद सरल और मिलनसार विनोद कुमार गुप्ता रुद्रपुर स्थित सिडकुल की एक निजी कंपनी में बतौर श्रमिक कार्यरत था। जिसे डेढ़ माह पूर्व काम से हटा दिया गया था। जिसके बाद से वह बेरोजगारी के चलते मानसिक रूप से परेशान रहता था।

शनिवार की देर रात उसकी पत्नी अपने मायके से घर गई तो विनोद झोपड़ी में ही टीन शेड के एंगल से दुपट्टे के सहारे फंदे पर लटका हुआ मिला। पत्नी ये देख कर चीख पुकार करने लगी। चीख पुकार सुनकर पहुंचे पड़ोसियों व परिजनो ने उसे फंदे से उतारा। परिजनों के अनुसार, उस समय विनोद की सांसे चल रही थीं, इसलिए उसे वह लोग तत्काल रुद्रपुर चिकित्सालय लेकर गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक युवक अपने पीछे पत्नी और 4 बच्चों को छोड़कर गया है।

और पढ़े  उत्तराखंड हाईकोर्ट- उपनल कर्मचारी संघ की याचिका पर सुनवाई 27 को
  • Related Posts

    नैनीताल: पोषण की कम़ी से नहीं बढ़ रही नौनिहालों की लंबाई, आंगनबाड़ी के बच्चों की लंबाई-वजन पर चिंता

    नैनीताल जिले में आंगनबाड़ी केंद्रों से जुड़े बच्चों के शारीरिक विकास के आंकड़े चिंता बढ़ाने वाले हैं। अगस्त की पोषण ट्रैकर रिपोर्ट के मुताबिक, पांच वर्ष तक के 44,224 बच्चों की…

    चमोली: हेमकुंड साहिब के बाद शीतकाल के लिए बंद हुए लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट, हुई बर्फबारी

    हेमकुंड साहिब के बाद आज नवरात्रि के पावन अवसर पर लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट भी शीतकाली के लिए बंद हो गए हैं। सुबह 7.15 मिनट पर मंदिर के कपाट विधि विधान के साथ…