लालकुआं: डीआरएम रेखा यादव ने किया लालकुआं रेलवे स्टेशन का निरीक्षण

लालकुआं: डीआरएम रेखा यादव ने किया लालकुआं रेलवे स्टेशन का निरीक्षण

रिपोर्टर- मुकेश कुमार

बरेली मंडल रेल प्रबंधक रेखा यादव ने आज रेलवे स्टेशन लालकुआं का निरीक्षण किया।इस दौरान उन्होंने विभिन्न निर्माण कार्यों का निरीक्षण कर प्लेटफार्मों की साफ सफाई पर नाराजगी व्यक्त की इसके साथ ही उन्होंने विभिन्न निर्माण कार्यों को लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
बताते चलें कि बरेली से विशेष ट्रेन द्वारा लालकुआं पहुंची बरेली मंडल रेल प्रबंधक रेखा यादव ने सबसे पहले स्टेशन के कंट्रोल रूम में जाकर हर प्रकार की जानकारी ली इसके बाद उन्होंने रेलवे स्टेशन पर बने कमरों व पुराने कार्यालयों की भी जांच की इस दौरान उन्होंने सभी प्लेटफार्मों पर साफ सफाई का जायजा लिया इस दौरान साफ सफाई को लेकर नाराजगी व्यक्त की।<strong>लालकुआं:  डीआरएम रेखा यादव ने किया लालकुआं रेलवे स्टेशन का निरीक्षण</strong> जिसके बाद उन्होंने यात्री सुविधाएं, पार्सल रूम, रनिंग रूम, पैदल पुल, पुरानी पार्किंग, टिकट घर का अवलोकन किया इस दौरान डीआरएम ने रेलवे स्टेशन के बाहर पार्किंग एवं मुख्य द्वार तक पहुंच कर यात्री सुविधाओं का अवलोकन किया इस दौरान उन्होंने स्टेशन द्वार के आगे लोगों के बने कुछ भवनों को हटाने के लिए अधिकािरयों को अवश्य कार्रवाई के निर्देश दिए करीब दो घंटे तक निरीक्षण के दौरान डीआरएम पुनः बरेली को निकाल गई।
<strong>लालकुआं:  डीआरएम रेखा यादव ने किया लालकुआं रेलवे स्टेशन का निरीक्षण</strong>
वीओ,इस दौरान उन्होंने कहा कि उनके द्वारा लालकुआं रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया गया है उन्होंने कहा कि रेल यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिलें उसके लिए कार्य चल रहा है उन्होंने कहा कि लालकुआं रेलवे स्टेशन बहुत जल्द एक मॉडल स्टेशन बनेगा जिसपर काम चल रहा है उन्होंने कहा कि रेलवे स्टेशन के आगे कुछ अतिक्रमण है जिन्हें हाटने के लिए अधिकारी को दिशा निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा उन्होंने कहा कि ओवर ब्रिज जो बनने जा रहा है उसका खाका तैयार कर लिया है रेलवे पुरी तरह तैयार है उन्होंने कहा कि मामला राज्य सरकार का है जैसा राज्य सरकार से आदेश मिलेगा उसपर काम किया जायेगा। इसके साथ ही उन्होंने रेलवे स्कूल के सौंदर्यीकरण के मामले में का कि राज्य सरकार कि और से उन्हें कोई पत्र नहीं मिला है अगर राज्य सरकार स्कूल के सौंदर्यीकरण को लेकर कोई पत्र भेजती है तो उसपर कारवाई अमल में लाई जाएगी।

और पढ़े  उत्तराखंड हाईकोर्ट- HC का बड़ा फैसला: स्पाइनल दिव्यांगता को आरक्षण में शामिल करने के निर्देश, भर्ती पर रोक
  • Related Posts

    नैनीताल: पोषण की कम़ी से नहीं बढ़ रही नौनिहालों की लंबाई, आंगनबाड़ी के बच्चों की लंबाई-वजन पर चिंता

    नैनीताल जिले में आंगनबाड़ी केंद्रों से जुड़े बच्चों के शारीरिक विकास के आंकड़े चिंता बढ़ाने वाले हैं। अगस्त की पोषण ट्रैकर रिपोर्ट के मुताबिक, पांच वर्ष तक के 44,224 बच्चों की…

    चमोली: हेमकुंड साहिब के बाद शीतकाल के लिए बंद हुए लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट, हुई बर्फबारी

    हेमकुंड साहिब के बाद आज नवरात्रि के पावन अवसर पर लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट भी शीतकाली के लिए बंद हो गए हैं। सुबह 7.15 मिनट पर मंदिर के कपाट विधि विधान के साथ…