उत्तराखंड / पौडी: जिन-जिन मार्गो पर पैचवर्क का कार्य हो रहा है वहां मौके पर जाकर निरीक्षण करें: डीएम

Spread the love

उत्तराखंड / पौडी: जिन-जिन मार्गो पर पैचवर्क का कार्य हो रहा है वहां मौके पर जाकर निरीक्षण करें: डीएम

जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान ने मोटर मार्गो को गड्डा मुक्त एवं पैचलेस बनाये जाने को एनआईसी कक्ष में संबंधित अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने निर्देशित किया कि जिन मार्गो का कार्य पूर्ण होता है तत्काल उसकी फोटोग्राफ्स सहित रिपोर्ट प्रस्तुत करें।
बैठक में जिलाधिकारी ने समस्त उपजिलाधिकारी व अधिशासी अभियंता को निर्देशित किया कि जिन-जिन मार्गो पर पैचवर्क का कार्य हो रहा है वहां मौके पर जाकर निरीक्षण करें। साथ ही उन्होंने कहा कि गुणवत्ता के साथ कार्य करें। जनपद में 480 किमी0 का लक्ष्य रखा गया है, जिसमें 135 किमी0 का कार्य पूर्ण हो चुका है। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि शेष कार्य को भी तत्काल पूर्ण करते हुए उसकी रिपोर्ट प्रस्तुत करें। उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारी को निर्देश दिये कि सतपुली से गुमखाल मार्ग पर जहां-जहां गड्डे हुए हैं उसका कार्य भी तेजी से करें। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कहा कि नियमित रूप से कार्यो की मॉनिटरिंग करते रहें।


Spread the love
और पढ़े   देहरादून: भरपूर कैबिनेट- बहुगुणा के बाद CM धामी ने बनाया रिकॉर्ड, आखिर 5 साल बाद बना ली पूरी टीम
  • Related Posts

    ऋषिकेश AIIMS: युवाओं में भी बढ़ रहा बड़ी आंत का कैंसर, बदलती जीवनशैली, असंतुलित खानपान से चपेट में आ रहे

    Spread the love

    Spread the love   बदलती जीवनशैली, असंतुलित खानपान और शारीरिक गतिविधियों की कमी के कारण अब युवाओं में भी बड़ी आंत का कैंसर के मामले बढ़ रहे हैं। सामान्यत: बड़ी…


    Spread the love

    चमोली: खेतों से चारा ला रही महिला पर घात लगाए बैठे भालू ने किया हमला, सिर, गर्दन और मुहं नोंच डाला

    Spread the love

    Spread the love   तहसील के बूंगा गांव में भालू ने घात लगाकर एक महिला को गंभीर रूप से घायल कर दिया है। युवती गोविंदी ( 26) अपने मायके आई हुई थी…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *