मसूरी: भट्टा गांव के पास खाई में गिरी पर्यटकों की कार, 7 लोग हुए घायल

मसूरी: भट्टा गांव के पास खाई में गिरी पर्यटकों की कार, 7 लोग हुए घायल

मसूरी के पास भट्टा गांव के निकट एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में 7 लोग घायल हो गए। हादसे की खबर मिलते ही पुलिस ने राहत-बचाव कार्य शुरू किया गया। घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से खाई से निकाल पुलिस सिविल अस्पताल में भर्ती कराया।

शुक्रवार को देहरादून जिला नियंत्रण कक्ष द्वारा एसडीआरएफ टीम को सूचित किया गया कि मसूरी मार्ग पर एक वाहन खाई में गिर गया है। सूचना पर एसडीआरफ टीम रेस्क्यू के लिए घटनास्थल रवाना हुई। तत्काल लगभग सौ मीटर गहरी खाई में रोप के माध्यम से उतरकर वाहन तक पहुंच बनाई गई। एसडीआरएफ टीम द्वारा सभी घायलों को स्ट्रेचर पर वैकल्पिक मार्ग से होते हुए मुख्य मार्ग तक लाकर उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। वाहन के अंदर सात लोग सवार थे। वाहन सवार सभी लोग देहरादून से मसूरी घूमने जा रहे थे। और अचानक वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया।

घायल हुए लोंगो के नाम

-नरेश जैन उम्र – 68 वर्ष पुत्र प्रेम चन्द जैन
निवासी – कायमगज फ़र्रूख़ाबाद
– अनुभव जैन उम्र – 28 वर्ष पुत्र वर्ष नरेश जैन
-सुधा जैन उम्र – 50 वर्ष पति श्री नरेश जैन
-मेघा जैन उम्र – 28 वर्ष पति श्री ज्ञामब जैन
-देवाक जैन उम्र – 2 वर्ष पुत्र श्री ज्ञामब जैन
-ज्ञामब उम्र – 30 वर्ष पुत्र श्री नरेश जैन
-कमाल खान चालक

और पढ़े  उत्तराखंड मौसम अपडेट: प्रदेश में भूस्खलन से 78 सड़कें बंद, नदियों का जलस्तर खतरे के निशान के पास पहुंचा
  • Related Posts

    पौड़ी- विकासखंड थलीसैंण के दूरस्थ मजरा महादेव पहुंचीं DM, तहसील दिवस में 175 से अधिक शिकायतों पर मौके से तय हुई कार्रवाई

          दूरस्थ पहाड़ी क्षेत्र के ग्रामीणों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए जिला मुख्यालय तक न आना पड़े, इसी उद्देश्य से जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया की अध्यक्षता…

    गड़बड़- उत्तराखंड में तबादलों के लिए शिक्षिकाएं ले रहीं कागजी तलाक, मामलों के खुलासे पर बैठी जांच

    शिक्षा विभाग में सुगम क्षेत्रों में तबादला पाने के लिए शिक्षिकाएं कागजी तलाक का सहारा ले रही हैं। यह मनचाही तैनाती पाने का तरीका है। हाल ही में हुए 1500…