उत्तराखंड: बोर्ड परीक्षाओं के चलते प्रदेश में 6 महीने तक शिक्षकों की हड़ताल पर लगी रोक, शासन ने जारी किए आदेश

उत्तराखंड: बोर्ड परीक्षाओं के चलते प्रदेश में 6 महीने तक शिक्षकों की हड़ताल पर लगी रोक, शासन ने जारी किए आदेश

राज्य में 16 मार्च से उत्तराखंड बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं शुरू हो रही हैं। जिसे देखते हुए शासन ने 6 महीने तक शिक्षकों और कर्मचारियों की हड़ताल पर रोक लगा दी है। शिक्षा महानिदेशक बंशीधर तिवारी के मुताबिक शासन की ओर से आदेश जारी किए गए हैं।
शिक्षा महानिदेशक ने कहा कि विभाग बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी में जुटा है। राज्य में बोर्ड परीक्षा की तैयारियों पर किसी तरह का व्यवधान न हो इसके लिए अतिरिक्त एहतियात बरती जा रही है। शिक्षक और विभाग से जुड़े कर्मचारियों की हड़ताल पर रोक लगाने के साथ ही परीक्षा केंद्र के आस-पास धारा 144 लागू रहेगी। शिक्षा महानिदेशक ने कहा कि बोर्ड परीक्षाओं को पारदर्शी बनाने के लिए सचल दल गठित गए हैं। इसके अलावा कई परीक्षा केंद्रों को संवेदनशील एवं अति संवेदनशील घोषित किया गया है।

और पढ़े  उत्तराखंड: 15 आवासीय परियोजनाएं तैयार, अंतिम चरण में पहुंचा काम, 12,856 को मिलेगा अपना घर
  • Related Posts

    उत्तराखंड: 15 आवासीय परियोजनाएं तैयार, अंतिम चरण में पहुंचा काम, 12,856 को मिलेगा अपना घर

    उत्तराखंड में पीएम आवास योजना के तहत 12,856 आवासीय परियोजनाएं तैयार हो गई हैं। इनकी फिनिशिंग व मूलभूत सुविधाओं का काम प्रक्रिया में है। एक से दो माह के भीतर…

    शारदीय नवरात्र: मंदिरों में उमड़ी भीड़, CM धामी ने की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना

    मां दुर्गा के नौ रूपों की विशेष पूजा का उत्सव नवरात्र आज से शुरू गया है। इसको लेकर भक्तों में उत्साह बना हुआ है। नवरात्र के पूरे नौ दिन देवभूमि उत्तराखंड…