मोटाहल्दू: 86 वें दिन गौला खनन संघर्ष समिति का धरना जारी,जब तक रेट नहीं तब तक गेट नहीं का नारा बुलंदी पर ।

Spread the love

मोटाहल्दू: 86 वें दिन गौला खनन संघर्ष समिति का धरना जारी,जब तक रेट नहीं तब तक गेट नहीं का नारा बुलंदी पर ।

आज धरने के 85 वें दिन गौला खनन संघर्ष समिति का धरना चालू रहा ।जब तक रेट नहीं तब तक गेट नहीं का नारा वाहन स्वामियों का बुलंदी पर है। आज लाल कुआं खनन गेट मैं वाहन स्वामी की बैठक थी जिसमें बेदी स्टोन क्रेशर ने ₹33और शांतिपुरी के स्टोन क्रेशर मालिको ने ₹41 का रेट लाल कुआं खनन गेट के वाहन स्वामियों को बताया । शीघ्र ही होली के बाद वाहन स्वामी उक्त स्टोन क्रेशर में माल देने को तैयार है। जिसको गौला खनन संघर्ष समिति ने एक बड़ी जीत बताई वहीं दूसरी ओर क्षेत्रीय विधायक मोहन सिंह बिष्ट के नेतृत्व में कल गौला खनन संघर्ष समिति की एक बैठक स्टोन क्रेशर स्वामियों तथा प्रशासन के मध्य होनी है। जिससे वाहन स्वामीयो का मानना है कि बहुत जल्दी 35 के रेट तय हो जाएंगे और सभी वाहन स्वामी अपने काम पर लौटेंगे आज धरना देने वालों में संयोजक रमेश चंद जोशी ,भगवान धामी, जीवन कबडवाल, जीवन बोरा, सुरेश चंद जोशी,नबीन पाठक, सावन पथनी,नबीन जोशी, लक्ष्मी पांडे, लक्ष्मीदत्त जोशी, नवीन जोशी, नवल जोशी ,गोकुल भट्ट ,मदन उपाध्याय ,राजू चौबे, गणेश बिरखानी, पप्पू सुनाल, गंगाधर पांडे ,रमेश चंद्र जोशी, इंदर सिंह नयाल, कैलाश पांडे ,मुकेश पाठक, संतोष पाठक, आनंद पाठक, भोपाल चौबे, वीरेंद्र दानु, प्रवीण जानु, मनोज बिष्ट सहित सैकड़ों वाहन स्वामी मौजूद थे।


Spread the love
और पढ़े  हरिद्वार- नेशनल पब्लिक सर्विस ट्रस्ट ने भाजपा सांसद के भाई पर लगाए गंभीर आरोप, पुलिस में की शिकायत
  • Related Posts

    देहरादून- पुलिस ने शुरू किया मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने का अभियान

    Spread the love

    Spread the loveमस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने की कार्रवाई के विरोध में जुमे की नमाज के बाद मुस्लिम सेवा संगठन ने जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन किया।  इस दौरान खूब नारेबाजी की…


    Spread the love

    देहरादून- कांग्रेस की राजनीतिक मामलों की समिति की अहम बैठक, 2027 चुनाव और राज्य के प्रमुख मुद्दों पर मंथन

    Spread the love

    Spread the loveउत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी की राजनीतिक मामलों की समिति की महत्वपूर्ण बैठक देहरादून में हुई। बैठक की अध्यक्षता अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव एवं उत्तराखंड प्रभारी कुमारी शैलजा…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *