उत्तराखंड / चंपावत:- दुधौरी के पास दर्दनाक हादसा,4 लोगों की मौत,1 घायल

Spread the love

उत्तराखंड / चंपावत:- दुधौरी के पास दर्दनाक हादसा,4 लोगों की मौत,1 घायल

उत्तराखंड के चंपावत में हुआ दर्दनाक हादसा। अमोड़ी-खटोली राजमार्ग पर दुधौरी के पास कार के 250 मीटर खाई में गिरने से चालक सहित 4 लोगों की मौत हो गई। 1 ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे का कारण चढ़ाई पर कार के बंद होने और अचानक पीछे आना बताया जा रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हादसे पर शोक जताते हुए संवेदना जताई है। साथ ही घायलों को बेहतर चिकित्सा सेवा देने के निर्देश दिए हैं। डीएम ने हादसे की मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश दिए हैं।

हादसा अमोड़ी-खटोली राजमार्ग पर सात किलोमीटर दूर दुधौरी स्कूल के पास रविवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे हुआ। कार टनकपुर से खटोली गांव जा रही थी। जब तक ग्रामीण दुर्घटनास्थल पर पहुंचते तीन यात्रियों ने दम तोड़ दिया था। दो यात्री गंभीर रूप से घायल थे। चंपावत के कोतवाल योगेश उपाध्याय और चल्थी के प्रभारी सुरेंद्र सिंह खड़ायत दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों की मदद से शवों को निकाला।
एक घायल ने अस्पताल ले जाते समय तोड़ा दम
सीएमओ डॉ. केके अग्रवाल ने आपात सेवा 108 की एंबुलेंस के अलावा दो और एंबुलेंस को मौके पर भेजा। दोनों घायलों स्वरूप सिंह (45) पुत्र पान सिंह निवासी खटोली और कुंदन सिंह (50) पुत्र लक्ष्मण सिंह निवासी पचनई को टनकपुर उप जिला अस्पताल ले जाया गया। टनकपुर के प्रभारी चिकित्साधीक्षक डॉ. वीके जोशी और डॉ. मोहम्मद उमर ने घायलों का इलाज किया।

सिर पर गंभीर चोट होने के कारण कुंदन सिंह को हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर किया गया लेकिन खटीमा के पास पहुंचते ही उन्होंने रास्ते में दम तोड़ दिया। एआरटीओ सुरेंद्र कुमार और संभागीय निरीक्षक संजय कुमार ने मौके पर पहुंचने के बाद बताया कि हादसे का कारण कार के चढ़ाई में बंद होने से पीछे आना प्रतीत हो रहा है।

और पढ़े  एम्स परिसर के आवासीय भवन में हुई लाखों की चोरी का खुलासा, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

मृतक
1.चालक राजेंद्र सिंह (40) पुत्र कुंवर सिंह, निवासी तल्ली खटौली।
2.शंकर सिंह (55) पुत्र मान सिंह, निवासी काडा डोला।
3.जगत सिंह (60) पुत्र माधव सिंह निवासी लड़ाबोरा।
4. कुंदन सिंह (50) पुत्र लक्ष्मण सिंह निवासी पचनई।


Spread the love
  • Related Posts

    देवप्रयाग- दर्दनाक हादसा: कुंडाधार के समीप खाई में गिरी कार, रेसक्यू टीम ने 5 शव निकाले, घायल बच्चे को पहुंचाया अस्पताल

    Spread the love

    Spread the loveदेवप्रयाग-पौड़ी मार्ग पर कुंडाधार के समीप एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। अब तक मिली जानकारी के अनुसार हादसे में पांच लोगों की मौत हो…


    Spread the love

    हल्द्वानी- अधिवक्ता को डंडा मारने से नाराज साथियों का कोतवाली में प्रदर्शन

    Spread the love

    Spread the loveहल्द्वानी शहर के नैनीताल रोड स्थित अंबिका विहार में मकान का रिनोवेशन कार्य करा रहे अधिवक्ता पर डंडे से हमला कर दिया गया। इससे गुस्साए अधिवक्ता हल्द्वानी कोतवाली…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *