मोटाहल्दू: 86 वें दिन गौला खनन संघर्ष समिति का धरना जारी,जब तक रेट नहीं तब तक गेट नहीं का नारा बुलंदी पर ।

मोटाहल्दू: 86 वें दिन गौला खनन संघर्ष समिति का धरना जारी,जब तक रेट नहीं तब तक गेट नहीं का नारा बुलंदी पर ।

आज धरने के 85 वें दिन गौला खनन संघर्ष समिति का धरना चालू रहा ।जब तक रेट नहीं तब तक गेट नहीं का नारा वाहन स्वामियों का बुलंदी पर है। आज लाल कुआं खनन गेट मैं वाहन स्वामी की बैठक थी जिसमें बेदी स्टोन क्रेशर ने ₹33और शांतिपुरी के स्टोन क्रेशर मालिको ने ₹41 का रेट लाल कुआं खनन गेट के वाहन स्वामियों को बताया । शीघ्र ही होली के बाद वाहन स्वामी उक्त स्टोन क्रेशर में माल देने को तैयार है। जिसको गौला खनन संघर्ष समिति ने एक बड़ी जीत बताई वहीं दूसरी ओर क्षेत्रीय विधायक मोहन सिंह बिष्ट के नेतृत्व में कल गौला खनन संघर्ष समिति की एक बैठक स्टोन क्रेशर स्वामियों तथा प्रशासन के मध्य होनी है। जिससे वाहन स्वामीयो का मानना है कि बहुत जल्दी 35 के रेट तय हो जाएंगे और सभी वाहन स्वामी अपने काम पर लौटेंगे आज धरना देने वालों में संयोजक रमेश चंद जोशी ,भगवान धामी, जीवन कबडवाल, जीवन बोरा, सुरेश चंद जोशी,नबीन पाठक, सावन पथनी,नबीन जोशी, लक्ष्मी पांडे, लक्ष्मीदत्त जोशी, नवीन जोशी, नवल जोशी ,गोकुल भट्ट ,मदन उपाध्याय ,राजू चौबे, गणेश बिरखानी, पप्पू सुनाल, गंगाधर पांडे ,रमेश चंद्र जोशी, इंदर सिंह नयाल, कैलाश पांडे ,मुकेश पाठक, संतोष पाठक, आनंद पाठक, भोपाल चौबे, वीरेंद्र दानु, प्रवीण जानु, मनोज बिष्ट सहित सैकड़ों वाहन स्वामी मौजूद थे।

और पढ़े  श्रीनगर: तरुली गांव में घास लेने जंगल गई महिला को गुलदार ने मार डाला, महिलाओं के शोर मचाने पर भागा
  • Related Posts

    उत्तराखंड: 15 आवासीय परियोजनाएं तैयार, अंतिम चरण में पहुंचा काम, 12,856 को मिलेगा अपना घर

    उत्तराखंड में पीएम आवास योजना के तहत 12,856 आवासीय परियोजनाएं तैयार हो गई हैं। इनकी फिनिशिंग व मूलभूत सुविधाओं का काम प्रक्रिया में है। एक से दो माह के भीतर…

    शारदीय नवरात्र: मंदिरों में उमड़ी भीड़, CM धामी ने की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना

    मां दुर्गा के नौ रूपों की विशेष पूजा का उत्सव नवरात्र आज से शुरू गया है। इसको लेकर भक्तों में उत्साह बना हुआ है। नवरात्र के पूरे नौ दिन देवभूमि उत्तराखंड…