मोटाहल्दू: वाहन स्वामियों का देवभूमि स्टोन क्रशर पर धरना-प्रदर्शन,लालकुआं CO को सौंपा ज्ञापन।

Spread the love

मोटाहल्दू: वाहन स्वामियों का देवभूमि स्टोन क्रशर पर धरना-प्रदर्शन,लालकुआं CO को सौंपा ज्ञापन।

गौला खनन संघर्ष समिति के बैनर तले चल रहे धरने के 58 वें दिन वाहन स्वामियों ने देवभूमि स्टोन क्त्रस्शर पर पांच घंटे तक धरना प्रदर्शन किया। बाद में पुलिस क्षेत्राधिकारी लालकुआं अभिनव चौधरी को ज्ञापन सौंपा गया।

देवभूमि स्टोन क्त्रस्शर पर खनन व्यवसायियों ने धरना प्रदर्शन करते हुए चेतावनी दी कि स्टोन क्त्रस्शर एसोसिएशन ओवरलोड को बढ़ावा दे रहा है। खनन व्यवसायियों को खनन का उचित रेट देने को तैयार नहीं हैं। पूर्व में स्टोन क्त्रस्शर एसोसिएशन के साथ बैठक में तीन दिन के अंदर रेट निर्धारित करने के निर्णय के बावजूद अमल नही किया गया। स्टोन क्त्रस्शर संचालकों ने उनकी मांगों की अनदेखी की तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। शाम को धरना स्थल पहुंचे पुलिस क्षेत्राधिकारी लालकुआं अभिनव चौधरी ने आश्वासन दिया कि क्त्रस्शर एसोसिएशन से वार्ता कर समस्या का हल निकालने का प्रयास किया जाएगा। धरना देने वालों में रमेश जोशी, जीवन कबडवाल, भगवान धामी, कैलाश चंद्र भट्ट, सुरेश चंद्र जोशी, गणेश बिरखानी, गुड्डू पांडे, रमेश कांडपाल, नवल जोशी, नफीस चौधरी, नरेंद्र राणा, विजय बिष्ट, दिगंबर रावत, सुरजीत सिंह, नवीन जोशी आदि थे।


Spread the love
और पढ़े  देहरादून- हिमस्खलन को लेकर चेतावनी, इन 3 जिलों को खतरा, ऊंचाई वाले इलाकों में जाने से बचने की सलाह
  • Related Posts

    ऋषिकेश AIIMS: युवाओं में भी बढ़ रहा बड़ी आंत का कैंसर, बदलती जीवनशैली, असंतुलित खानपान से चपेट में आ रहे

    Spread the love

    Spread the love   बदलती जीवनशैली, असंतुलित खानपान और शारीरिक गतिविधियों की कमी के कारण अब युवाओं में भी बड़ी आंत का कैंसर के मामले बढ़ रहे हैं। सामान्यत: बड़ी…


    Spread the love

    नरेंद्रनगर-रानीपोखरी मार्ग पर कार 70 मीटर गहरी खाई में जा गिरी, हादसे में पूर्व फौजी की मौत

    Spread the love

    Spread the loveनरेंद्रनगर-रानीपोखरी मोटर मार्ग पर आज बुधवार दोपहर एक कार खाई में गिर गई। हादसे में पूर्व फौजी की मौत हो गई। थाना प्रभारी निरीक्षक देवराज शर्मा ने बताया कि करीब…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *