देहरादून: कबाड़ से भरे हुए गोदाम में लगी भीषण आग, दमकल की 3 गाड़ियां मौके पर

देहरादून: कबाड़ से भरे हुए गोदाम में लगी भीषण आग, दमकल की 3 गाड़ियां मौके पर

देहरादून के विकासनगर में सेलाकुइ के रामपुर गांव में रविवार शाम एक कबाड़ी के गोदाम में आग लग गई। आग की ऊंची-ऊंची लपटें देख वहां अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही दमकल के तीन वाहन मौके पर पहुंचे। टीम आग बुझाने में जुटी है।

जानकारी के अनुसार, घटना शाम करीब सवा पांच बजे की है। आग अधिक होने के कारण डाकपत्थर स्टेशन से भी एक वाहन बुलवाया गया। अग्निशमन विभाग के मुताबिक, आग को नियंत्रित कर लिया गया है, लेकिन, अभी आग लगने के कारणों का पता नहीं लग पाया है।

और पढ़े  उत्तराखंड: आईआईटी रुड़की का दीक्षांत समारोह में शामिल हुए एनएसए अजीत डोभाल और सीडीएस, छात्रों को दी उपाधि
  • Related Posts

    सुरेंद्र कोली की मौत के 4 दिन बाद भी पुलिस को पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार, परिजनों के सारे सवाल बरकरार

    निठारी हत्याकांड के मुख्य आरोपी रहे और पिछले साल सभी 13 मामलों में बरी हुए सुरेंद्र कोली की मौत के चार दिन बाद भी हालात साफ नहीं हैं। उनके परिवार…

    हरिद्वार: अवैध संबंध रखने का दबाव बना रहा था गोपाल, पत्नी-बच्चों को छोड़ने से इनकार पर दी धमकी, फिर हत्या

    हरिद्वार नगर कोतवाली क्षेत्र में सर्वानंद घाट और दूधियाबंद बस्ती के पास हुई बिजनौर के गोपाल कुमार की हत्या का खुलासा करते हुए पुलिस और सीआईयू की टीम ने पति-पत्नी को…