District Jail:- हल्द्वानी रोड पर बन रही जिला जेल का डीएम युगल किशोर ने किया निरीक्षण

District Jail:- हल्द्वानी रोड पर बन रही जिला जेल का डीएम युगल किशोर ने किया निरीक्षण

डीएम युगल किशोर पंत ने हल्द्वानी रोड पर रजपुरा गांव में बन रही जिला जेल का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों के साथ निर्माण की गुणवत्ता की जांच कर निर्माण के दौरान आने वाली समस्याओं की भी जानकारी ली।

डीएम ने जेल के निर्माण में लगाई जा रही रही ईंटों की जांच करवाने के साथ साथ चिनाई में लग रहे सीमेंट और रेत के नमूने भी लिए। बाद में डीएम ने पत्रकारों को बताया कि जेल निर्माण में 202 करोड़ रुपये की लागत आएगी। इसमें से 48ण्20 करोड़ रुपये आवंटित किए जा चुके हैं। बताया कि 40 एकड़ में बन रही इस जेल के पहले फेस का निर्माण जुलाई 2023 तक पूरा किया जाना है। इसमें तीन पुरुष बैरक, एक महिला बैरक व प्रशासनिक भवन बनाया जाना है। 510 कैदियों के लिए बन रही इस जेल में इसके अलावा अस्पताल, पांच वॉच टावर बनाए जाने हैं।

डीएम ने बताया कि जेल विभाग की मांग पर 25 एकड़ जमीन और दी जानी है जिसके लिए प्रक्रिया शुरू की जाएगी। निरीक्षण के दौरान सिचाई विभाग के अधिकारियों ने डीएम से 50ए000 क्यूसेक मिट्टी भरान के लिए निर्देश देने की मांग की। डीएम ने एसडीएम कौस्तुभ मिश्रा को मिट्टी उपलब्ध करवाने के लिए निर्देश दिए हैं। बाद में डीएम ने ग्राम गड़रियाबाग में खाली पड़ी सरकारी भूमि का निरीक्षण करते हुए इस क्षेत्र में आने वाले सभी पेड़ों की गिनती कराने के निर्देश दिए ताकि उनकी बिक्री कराई जा सके। वहां सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता बीसी नैनवाल, सहायक अभियंता राजेश आर्य, अपर सहायक हेमंत कुमार, चिरंजीव लाल, विपिन तिवारी, अनिल मेहर, तहसीलदार सुरेश चंद बढलाकोटी, राजस्व निरीक्षक अशोक चौहान आदि थे।

और पढ़े  देहरादून मर्डर: पत्नी ने लड़ाई की तो पति ने कर दी हत्या, पुलिस से बोला- मैं आवेश में आ गया, फिर फूट-फूटकर रोया
  • Related Posts

    उत्तराखंड: अगले सप्ताह हल्द्वानी में BJP प्रदेश कार्यसमिति की बैठक प्रस्तावित, नितिन नवीन हो सकते हैं शामिल

    भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक अगले सप्ताह हल्द्वानी में प्रस्तावित है। अब तक तय कार्यक्रम में इसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन भी शामिल हो सकते हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष का कुमाऊं…

    पौड़ी- विकासखंड थलीसैंण के दूरस्थ मजरा महादेव पहुंचीं DM, तहसील दिवस में 175 से अधिक शिकायतों पर मौके से तय हुई कार्रवाई

          दूरस्थ पहाड़ी क्षेत्र के ग्रामीणों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए जिला मुख्यालय तक न आना पड़े, इसी उद्देश्य से जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया की अध्यक्षता…