नैनीताल: लगातार खतरा बढ़ता हुआ, अब अपर मालरोड पर भी पड़ने लगी दरारें

नैनीताल: लगातार खतरा बढ़ता हुआ, अब अपर मालरोड पर भी पड़ने लगी दरारें

नैनीताल की लोअर माल रोड में लगातार बढ़ रहीं दरारों के बाद अब अपर माल रोड में भी दरारें नजर आने लगी हैं। शनिवार को जानकारी होने पर लोनिवि ने केमिकल और रेत से दरारों को भरना शुरू कर दिया है। बता दें कि वर्ष 2018 में लोअर माल रोड का करीब 25 मीटर हिस्सा टूटकर झील में समा गया था। पांच साल बाद भी इसका स्थायी इलाज नहीं हुआ है जिसके चलते लोअर माल रोड में लगातार दरारें नजर आ रही हैं। वहीं अब अपर माल रोड में भी दरारें दिखाई दे रही हैं।

शनिवार को लोनिवि कर्मचारी अपर माल रोड में पड़ी दरारों में केमिकल और रेता डालकर सड़क का ट्रीटमेंट करते नजर आए। लोनिवि के अधिशासी अभियंता दीपक गुप्ता ने बताया कि अपर और लोअर मालरोड में कई जगहों पर दरारें बन गई हैं जिसके स्थायी हल के लिए योजना बनाकर शासन को प्रस्ताव भेजने की तैयारी की जा रही है। बताया कि बजट पास होते ही सड़क की स्थायी मरम्मत करा दी जाएगी।

और पढ़े  उत्तराखंड: एनएसए और सीडीएस ने की सैन्य गतिविधियों की समीक्षा, गढ़वाल राइफल्स के सैनिकों का बढ़ाया मनोबल
  • Related Posts

    सुरेंद्र कोली की मौत के 4 दिन बाद भी पुलिस को पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार, परिजनों के सारे सवाल बरकरार

    निठारी हत्याकांड के मुख्य आरोपी रहे और पिछले साल सभी 13 मामलों में बरी हुए सुरेंद्र कोली की मौत के चार दिन बाद भी हालात साफ नहीं हैं। उनके परिवार…

    मसूरी: झड़ीपानी में रेलवे की जमीन पर बढ़ा विवाद, भारी पुलिस बल के साथ पहुंची टीम, 31 परिवारों को थमाया नोटिस

    झड़ीपानी में रेलवे और स्थानीय लोगों का भूमि विवाद लगातार बढ़ रहा है। सोमवार को उस समय लोगों के बीच हड़कंप मच गया जब रेलवे की टीम भारी पुलिस बल…