व्यापारियों संग नगर आयुक्त से मिले राष्ट्रीय व्यापारी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष।

व्यापारियों संग नगर आयुक्त से मिले राष्ट्रीय व्यापारी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष।

अयोध्या-

राम नगरी में एक बार फिर चौड़ीकरण से प्रभावित हो रहे हैं व्यापारियों ने प्रशासन से गुहार लगाई है।इन व्यापारियों का प्रतिष्ठान और आवास श्रीराम चिकित्सालय से रेलवे स्टेशन मार्ग पर स्थित है‌।शुक्रवार को व्यापारी संगठन राष्ट्रीय व्यापारी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष दीपक दुबे ने चौड़ीकरण से प्रभावित हो रहे व्यापारियों के साथ नगर आयुक्त विशाल सिंह से मुलाकात की और उन्हें व्यापारियों की समस्याओं से अवगत कराया।राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री दुबे के मुताबिक नगर आयुक्त श्री सिंह ने <strong>व्यापारियों संग नगर आयुक्त से मिले राष्ट्रीय व्यापारी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष।</strong>चौड़ीकरण से पूर्व व्यापारियों के साथ बैठक करने और समस्याओं का यथासंभव समाधान कराने का आश्वासन दिया है।नगर आयुक्त श्री सिंह को सौंपे गए ज्ञापन में व्यापारियों ने श्री राम चिकित्सालय से रेलवे स्टेशन तक सड़क के दोनों तरफ दस दस मीटर चौड़ीकरण किए जाने और इसकी जद में कई व्यापारियों का प्रतिष्ठान और आवास पूरी तरह से प्रभावित हो जाने का हवाला दिया है।ज्ञापन में चौड़ीकरण की निर्धारित माप को दस मीटर से घटाकर आठ मीटर किए जाने,दुकान के बदले दुकान व आवास दिए जाने का लिखित आश्वासन दिए जाने तथा चौड़ीकरण की जद में दुकान या आवास पूरी तरह से खोने वाले व्यापारियों को उचित मुआवजा दिए जाने की मांग की गई है। राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री दुबे ने बताया कि नगर आयुक्त से मुलाकात के बाद व्यापारियों की समस्याओं को लेकर सांसद,नगर विधायक, जिलाधिकारी व मंडलायुक्त से भी मुलाकात की जाएगी और यदि आवश्यकता पड़ी तो व्यापारियों की समस्याओं के निराकरण के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी मिलकर उन्हें व्यापारियों की समस्याओं से अवगत कराया जाएगा। नगर आयुक्त को ज्ञापन सौंपने वाले व्यापारियों में मुख्य रूप से प्रवीण श्रीवास्तव, राम शंकर पांडे ,राम जन्म वर्मा, अरविंद गुप्ता, अजय राय, मनीष गुप्ता, रजनीश गुप्ता ,संदीप गुप्ता ,गुड्डू सोनकर ,नीरज गुप्ता शिवपाल, मोहन कुमार,सत्यम पांडे आदि सैकड़ों व्यापारी शामिल रहे।

और पढ़े  अंकित बालियान हत्याकांड: 66 सेकंड की फुटेज में कत्ल का मंजर, 22 सेकंड में खत्म हुई जिंदगी
  • Related Posts

    अयोध्या: एनएच- 27 पर भीषण हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली में डीसीएम ने मारी टक्कर, 28 लोग थे सवार

    अयोध्या में रुदौली कोतवाली क्षेत्र में बुधवार सुबह करीब छह बजे NH-27 पर मखवापुर के पास भीषण सड़क हादसा हो गया। अयोध्या दर्शन के लिए लखीमपुर खीरी से जा रही…

    बांकेबिहारी मंदिर: जन्माष्टमी की रात 1:45 बजे मंगला आरती, 600 भक्तों की एंट्री, ऐसे होंगे दर्शन

    वृंदावन के ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में कान्हा के जन्म के बाद होने वाली मंगला आरती को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। चार और पांच सितंबर की मध्यरात्रि रात 1:45…