शहीद हेमू कालाणी श्रद्धांजलि सभा में राष्ट्र व समाज के हित में आज सिंधी समाज का नेतृत्व करेगा गंभीर मंथन

शहीद हेमू कालाणी श्रद्धांजलि सभा में राष्ट्र व समाज के हित में आज सिंधी समाज का नेतृत्व करेगा गंभीर मंथन
_____________________________________
विधान सभा रोड सड्डू स्थित प्ले होम स्कूल में होगी परिचर्चा
_____________________________________

रायपुर। पूज झूलेलाल सिंधी पंचायत सड्डू रायपुर द्वारा अमर शहीद हेमू कालाणी के 80वें शहादत दिवस के अवसर पर रविवार, 22 जनवरी को सड्डू सब्जी बजार के सामने प्ले होम स्कूल के सभागार में प्रातः 11.30 बजे एक परिचर्चा का आयोजन किया गया है। परिचर्चा में देश व समाज के हित में सिंधी समाज की संभावित भूमिका पर गंभीर मंथन किया जाएगा। सिंधी समाज के राष्ट्रीय, प्रांतीय व स्थानीय स्तर पर गठित विभिन्न संगठनों के रायपुर निवासी अनेक नेताओं को परिचर्चा में आमंत्रित किया गया है। परिचर्चा की अध्यक्षता देश के शंकराचार्यों व अन्य महान सन्तों के सहयोग से भारत को पुन: विश्वगुुरु बनाने की मुहिम चला रहे सिंधी समुदाय के वरिष्ठ विचारक संत, स्थानीय मसन्द सेवाश्रम के पीठाधीश पूज्यपाद साईं जलकुमार मसन्द साहिब करेंगे।
परिचर्चा के मुख्य अतिथि राज्य मंत्री का दर्जा प्राप्त छत्तीसगढ़ सिंधी साहित्य अकादमी के अध्यक्ष राम गिंडलाणी रहेंगे। परिचर्चा के अन्य वक्ता छत्तीसगढ़ सिंधी साहित्य अकादमी के पूर्व अध्यक्ष अमित जीवन, अखिल भारतीय सिंधु सभा की युवा शाखा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चेतन तारवाणी, सिंधु सभा के प्रदेश महासचिव सतीश छुगाणी,विश्व सिंधु सेवा संगम के स्थानीय अध्यक्ष डी. आर. वाधवाणी, देश के विभिन्न नगरों में सेवारत सिंधी समाज के महिलाओं की संस्था सुहिणी सोच की संस्थापक श्रीमति मनीषा तारवाणी एवं कांग्रेस पार्टी के युवातुर्क प्रवक्ता अजय गंगवाणी रहेंगे। प्ले होम स्कूल की प्राचार्य श्रीमति शिवानी जैलवाल एवं स्कूल का संचालन कर रही गायत्री शिक्षण संस्था के संचालक मुकेश जैलवाल भी परिचर्चा को सम्बोधित करेंगे।
_____________________________________

और पढ़े  ममता की बढ़ी मुश्किलें: ममता बनर्जी के खिलाफ FIR दर्ज, हाईकोर्ट के आदेश के उल्लंघन का आरोप
  • Related Posts

    आज कृष्ण जन्मोत्सव की धूम:- श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का जानें पूजा मुहूर्त से लेकर लड्डू गोपाल के भोग तक सबकुछ

    4 सितंबर 2026 को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व मनाया जा रहा है। हिंदू पंचांग के अनुसार, यह त्योहार भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि पर मनाया जाता है।…

    ईरान के खिलाफ अमेरिका और यूरोपीय संघ आए साथ: तेल और वित्तीय नेटवर्क पर कसा शिकंजा, क्या बढ़ेगा आर्थिक संकट?

    अमेरिका के ट्रेजरी सचिव स्कॉट बेसेंट ने कहा है कि यूरोपीय संघ आधिकारिक तौर पर ईरान के खिलाफ अमेरिका के नेतृत्व वाले ऑपरेशन इकोनॉमिक आउटकास्ट में शामिल हो गया है।…