हाईटेक पंचायत:- सरपंच हो तो ऐसा,अपने सोने के गहने को गिरवी रखकर गांव में लगवाए सीसीटीवी कैमरे,अब गणतंत्र दिवस पर होंगी सम्मानित

हाईटेक पंचायत:- सरपंच हो तो ऐसा,अपने सोने के गहने को गिरवी रखकर गांव में लगवाए सीसीटीवी कैमरे,अब गणतंत्र दिवस पर होंगी सम्मानित

मध्यप्रदेश –

बुरहानपुर में इंदौर-इच्छापुर हाईवे से सटी ग्राम पंचायत झिरी की महिला सरपंच आशा विकास कैथवास की। यहाँ महिला सरपंच ने अपने गांव में सुरक्षा की दृष्टि से अपने स्वयं के आभूषण गिरवी रखकर गांव में सीसीटीवी कैमरे लगवाए हैं, ताकि गांव की सुरक्षा हो सके. इस काम के बाद महिला सरपंच की हर कोई तारीफ कर रहा है. दरअसल बुरहानपुर की ग्राम पंचायत झिरी की महिला सरपंच आशाबाई कैथवास ने पंचायत का कार्यभार संभालने के बाद आभूषण गिरवी रख ग्राम पंचायत झिरी में 80 हजार की कीमत के सीसीटीवी कैमरे लगवाए हैं. आशा कैथवास अब गांव में सोलर पैनल और गोबर गैस प्लांट लगवाने की दिशा में काम कर रही हैं। जिससे सस्ती बिजली, खाद, ईंधन ग्रामीणों को मिल सके।

गहने रखने पड़े गिरवी-

कैमरे लगवाने के लिए बहुत कंपनियों से की बात। कोटेशन ली । खर्च ज्यादा था तो मेरी पत्नी सरपंच आशा ने अपने गहने गिरवी रखकर पैसा जुटाया साथ ही जमा पूंजी भी लगा दी। हाईवे पर कैमरे लगवाने का अब फायदा नजर आने लगा है। महाराष्ट्र से हादसा कर कोई वाहन इस ओर आता है तो वहां की पुलिस हमारी मदद लेती है। हाईवे पर लूट की घटनाएं थम गई हैं। हालांकि जिला प्रशासन ने अब कैमरे लगवाने की लागत लौटा दी है। गहने भी छुड़वा लिए हैं।

26 जनवरी को होंगी सम्मानित

एसपी करेंगे सम्मानित बताया गया है कि बुरहानपुर जिला मुख्यालय में होने वाली परेड ग्राउंड पर पुलिस अधीक्षक राहुल कुमार लोढ़ा द्वारा महिला सरपंच आशा कैथवास का सम्मान किया जाएगा। जिसके लिए उनको आमंत्रण दिया गया है। उनकी इस पहल को अब और भी लोग अपनाने लगे हैं। महिला सरपंच द्वारा अब गांव में सोलर पैनल और गोबर गैस प्लांट लगवाने की दिशा में काम किया गया है। जिससे ग्रामीणों को सस्ती बिजली, खाद के साथ ही ईंधन उपलब्ध हो सकेगा। उनके द्वारा हाइवे में कैमरे लगवाने से का फायदा भी नजर आने लगा है। हाइवे अपराधिक घटनाएं भी थम गई हैं।

और पढ़े  आज से हो रहे ये बड़े बदलाव: गैस सिलिंडर से लेकर दूध तक, जानें क्या हुआ महंगा और क्या सस्ता
  • Related Posts

    आज कृष्ण जन्मोत्सव की धूम:- श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का जानें पूजा मुहूर्त से लेकर लड्डू गोपाल के भोग तक सबकुछ

    4 सितंबर 2026 को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व मनाया जा रहा है। हिंदू पंचांग के अनुसार, यह त्योहार भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि पर मनाया जाता है।…

    बड़ी सफलता, धरती पर हो रहे हर बदलाव को बताएगा ईओएस-05, कैसे करेगा काम और क्यों है खास?

    भारत ने जीएसएलवी-एफ17 रॉकेट के जरिए ईओएस-05 अर्थ ऑब्जर्वेशन सैटेलाइट को देर रात सफलतापूर्वक लॉन्च कर दिया। यह मिशन खास है क्योंकि ईओएस-05 जियोसिंक्रोनस ऑर्बिट से पृथ्वी की इमेजिंग करने…