आपराधिक घटना करने की फिराक में घूम रहा शातिर अपराधी अवैध चाकू के साथ गिरफ्तार

आपराधिक घटना करने की फिराक में घूम रहा शातिर अपराधी अवैध चाकू के साथ गिरफ्तार

सर्द रात और घने कोहरे के बीच आपकी नींद में कोई खलल ना डाल सके इसके लिए जनपद नैनीताल पुलिस सारी रात जागकर आपकी सुरक्षा हेतु रात्रि गश्त करती रहती है और बीती रात्रि भी थाना बनभूलपुरा पुलिस रात्रि गश्त को निकली हुई थी जिस दौरान घने कोहरे में आधी रात को गश्ती पुलिस टीम की नजर संदिग्ध रूप से घूम रहे एक व्यक्ति पर पड़ी। व्यक्ति की संदिग्धता के कारण गश्ती पुलिस टीम द्वारा जिसकी जामा तलाशी ली गई तो उसके कब्जे से एक अवैध चाकू बरामद हुआ जिसे लेकर वह अंधेरी रात में किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में घूम रहा था।
संदिग्ध व्यक्ति रजत सिंह बिष्ट पुत्र राम सिंह बिष्ट निवासी गोकुल नगर दमुआ ढुंगा थाना काठगोदाम जनपद नैनीताल उम्र करीब—23 वर्ष के कब्जे से बरामद अवैध चाकू के आधार पर उसे पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध थाना वनभूलपुरा में एफ. आई.आर. न0- 05/23, धारा 4/25 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है जिसे आज मा0 न्यायालय मे पेश किया जायेगा। अभियुक्त का आपराधिक इतिहास ज्ञात किया जा रहा है ।

*पुलिस टीम में*
1- उ0 नि0 संजीत राठौर
2-कानि0 मुन्ना सिंह
(थाना वनभूलपुरा)

और पढ़े  उत्तराखंड: पूर्व CM हरीश रावत बोले-2027 का चुनाव उत्तराखंडियत बचाने का आखिरी मौका, सरकार पर साधा निशाना
  • Related Posts

    विश्व आयुर्वेद दिवस: हरिद्वार में पहले पतंजलि आयुर्वेद गुरुकुलम का शुभारंभ, CM धामी-आज ऐतिहासिक दिन

    हरिद्वार में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पतंजलि वेलनेस योगग्राम में पहले पतंजलि आयुर्वेद गुरुकुलम का उद्घाटन किया। विश्व आयुर्वेद दिवस के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में योग गुरु और…

    रुद्रप्रयाग: पोखरी मोटर मार्ग पर भीषण हादसा, वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत, 55 वर्षीय बाइक सवार की मौत

    रुद्रप्रयाग-पोखरी मोटर मार्ग पर सत्तेराखाल से करीब चार किलोमीटर पीछे मायकोटी डाट पुल के समीप बुधवार सुबह कार और बाइक की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी…