मोटाहल्दू/पदमपुर देवलिया -जंगल से खाने की तलाश में गांव की ओर निकले हाथी की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से मौत।।

मोटाहल्दू के पदमपुर देवलिया गांव में करंट की चपेट में आकर नर हाथी की दर्दनाक मौत। घटना से वन महकमे में मचा हड़कंप मौके पर पहुंचे वन विभाग के आला अधिकारी घटना की जांच में जुटे।सोमवार की रात को तराई केंद्रीय वन प्रभाग के हल्द्वानी रेंज के जंगल से हाथियों के झुंड से दो हाथी बरेली रोड के मोटाहल्दू की ग्रामसभा पदमपुर देवलिया में पहुंचे। जिनमें से एक हाथी की गन्ने के खेत के ऊपर से गुजर रही बिजली की हाईटेंशन लाइन की चपेट आया, जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई।

गांव के ग्राम प्रधान रमेश जोशी ने मामले की सूचना वन विभाग के अधिकारियों को दी, जिसके बाद एसडीओ शशि देव व वन क्षेत्राधिकारी उमेश आर्या के नेतृत्व में वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची।

और पढ़े  देहरादून: मालदेवता पुल पर लटकी मिली युवक की लाश, आत्महत्या की आशंका, पुलिस जांच में जुटी
  • Related Posts

    विश्व आयुर्वेद दिवस: हरिद्वार में पहले पतंजलि आयुर्वेद गुरुकुलम का शुभारंभ, CM धामी-आज ऐतिहासिक दिन

    हरिद्वार में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पतंजलि वेलनेस योगग्राम में पहले पतंजलि आयुर्वेद गुरुकुलम का उद्घाटन किया। विश्व आयुर्वेद दिवस के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में योग गुरु और…

    रुद्रप्रयाग: पोखरी मोटर मार्ग पर भीषण हादसा, वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत, 55 वर्षीय बाइक सवार की मौत

    रुद्रप्रयाग-पोखरी मोटर मार्ग पर सत्तेराखाल से करीब चार किलोमीटर पीछे मायकोटी डाट पुल के समीप बुधवार सुबह कार और बाइक की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी…