हिन्दू पुत्र संगठन की पदयात्रा का आज अयोध्या में भव्य स्वागत.

Spread the love

अयोध्या-

रामनगरी में आदित्य द्विवेदी और पवन धर द्विवेदी की अगुवाई में भारत को हिन्दू राष्ट्र बनाने के लिए निकली पदयात्रा का जोरदार स्वागत हुआ। पदयात्रा की अगुवाई कर रहे नागेश सम्राट हिन्दू पुत्र संगठन के राष्ट्रीय प्रचारक हैं। पदयात्रा 17 दिसम्बर दिन शुक्रवार को सुबह 11:30 बजे पटना राजवंशी नगर हनुमान मंदिर बिहार से होते हुए आज अयोध्या पहुँची। पदयात्रा का उद्देश्य भारत को हिन्दू राष्ट्र बनाने का है, साथ ही साथ जो हिन्दू बहन बेटियों के साथ लव जिहाद के बढ़ते खेल को देखा जा रहा है,इसे बन्द किया जाय,और एक सख्त कानून बनाया जाय। नागेश सम्राट ने बताया इन्ही दो मुद्दों को लेकर हमने इस संकल्प यात्रा को निकाला है। नागेश सम्राट के साथ हिन्दू पुत्र संगठन के विनय पटेल, सन्तोष कुमार,अंशू महतो,रोहित राजधन भी इस पदयात्रा में सामिल हैं। नागेश सम्राट ने बताया कि पदयात्रा बिहार के अलग-अलग जिले पटना, आरा, बक्सर से उत्तर प्रदेश के गाजीपुर, आजमगढ़, अम्बेडकर नगर होते हुए अयोध्या पहुँची है।अयोध्या में स्वागत के दौरान आदित्य द्विवेदी, पवन धर द्विवेदी, सत्येंद्र पाण्डेय, दिलीप तिवारी सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।


Spread the love
और पढ़े  Timing Change: भीषण गर्मी के कारण इस जिले में बदल गया स्कूलों का समय, अब ये होगा नया टाइम 
  • Related Posts

    UP दौरे पर PM का वाराणसी आगमन,सभा स्थल पर जुटने लगी भीड़, काशीवासियों को मिलेगी 163 परियोजनाओं की सौगात

    Spread the love

    Spread the loveपीएम मोदी मंगलवार की दोपहर दो दिवयीय दौरे पर काशी पहुंचे। बाबतपुर एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया गया। इसके बाद पीएम मोदी बरेका के लिए रवाना हुए। पीएम…


    Spread the love

    दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार कार ने बाइकों में मारी टक्कर, 4 की मौत, कार चालक समेत दो घायल

    Spread the love

    Spread the loveउत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में दर्दनाक हादसा हुआ है। लखीमपुर-मैगलगंज मार्ग पर सोमवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को दहला दिया। फरधान थाना…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *