अयोध्या- राम मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने दिया राहुल गांधी को अपना समर्थन- बोले देश जोड़ने की यात्रा है पूर्ण हो और लक्ष्य में मिले सफलता।

Spread the love

अयोध्या- राम मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने दिया राहुल गांधी को अपना समर्थन- बोले देश जोड़ने की यात्रा है पूर्ण हो और लक्ष्य में मिले सफलता।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा देश में निकाली जा रही भारत जोड़ो यात्रा को राम जन्मभूमि के पुजारी का भी समर्थन मिला है। राम जन्मभूमि के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने सोमवार को राहुल को पत्र भेजकर भारत जोड़ो यात्रा की सफलता के लिए शुभकामनाएं दी हैं। पत्र में उन्होंने लिखा है कि आपकी जो यह देश जोड़ने की यात्रा है वह पूर्ण हो। जो लक्ष्य लेकर आप चल रहे हैं उसमें आपको सफलता मिले। देश के हित में जो भी कार्य कर रहे हैं वह वास्तव में सर्वजन सुखाय सर्वजन हिताय है। हमारी मंगल कामना है कि आपकी यात्रा सफलतापूर्वक अपने लक्ष्य को प्राप्त करें।

बता दें कि राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा मंगलवार को दिल्ली के कश्मीरी गेट इलाके स्थित हनुमान मंदिर से चलेगी और दोपहर में के गाजियाबाद में दाखिल होगी। कांग्रेस महासचिव ने बताया कि भारत जोड़ो यात्रा 30 जनवरी को जम्मू-कश्मीर में खत्म होगी। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी श्रीनगर में तिरंगा फहराएंगे और यहीं पर यात्रा का समापन होगा।
वहीं यात्रा के उत्तर प्रदेश में प्रवेश से पहले सोमवार को प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने राहुल गांधी का भारत जोड़ो यात्रा में निमंत्रण के लिए धन्यवाद किया और भारत जोड़ो की मुहिम की सफलता के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दीं। साथ ही बसपा सुप्रीमो मायावती ने भारत जोड़ो यात्रा के लिए राहुल गांधी को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने इस यात्रा में शामिल होने के लिए लिखी गई चिट्ठी के लिए राहुल को धन्यवाद भी दिया है।

और पढ़े  दुबई में बैठकर UP में आतंकी साजिश, सरगना का प्रत्यर्पण बड़ी चुनौती, हमले के बाद प्रदेश में हाई अलर्ट

Spread the love
  • Related Posts

    हाईकोर्ट ने दिया आदेश- अतीक के बेटे उमर को छोटे भाई के जनाजे में शामिल होने के लिए मिली पैरोल

    Spread the love

    Spread the loveइलाहाबाद हाईकोर्ट ने भाई अबान अहमद की मिट्टी में शामिल होने के लिए जेल में बंद अली अहमद और उमर अहमद को पैरोल पर रिहा करने का आदेश…


    Spread the love

    BJP नेता को नशीला पदार्थ खिलाकर बनाया आपत्तिजनक वीडियो, महिला-अधिवक्ता पर रिपोर्ट दर्ज

    Spread the love

    Spread the loveअलीगढ़ में भाजपा नेता को ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि उन्हें नशीला पदार्थ खिलाकर आपत्तिजनक फोटो और वीडियो बनाए गए। इसके बाद वीडियो…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *