सुशांत सिंह राजपूत की मौत या आत्महत्या ? मॉर्चरी सर्वेंट ने किया चौंकाने वाला खुलासा

Spread the love

सुशांत सिंह राजपूत की मौत या आत्महत्या ? मॉर्चरी सर्वेंट ने किया चौंकाने वाला खुलासा

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत की गुत्थी अब तक नहीं सुलझी है। आए दिन इसे लेकर नए-नए खुलासे होते हैं। अब मुंबई के एक मॉर्चरी सर्वेंट ने एक्टर की मौत के संबंध में एक हैरान करने वाली टिप्पणी की है। उनका कहना है कि सुशांत सिंह राजपूत की मौत आत्महत्या की वजह से नहीं हुई थी। मुंबई के कूपर अस्पताल के मॉर्चरी सर्वेंट रुपकुमार शाह का कहना है, ‘जब मैंने सुशांत सिंह राजपूत का शव देखा तो यह आत्महत्या का मामला नहीं लगा। उनके शरीर पर चोट के निशान थे। मैं अपने सीनियर के पास गया, लेकिन उन्होंने कहा कि हम बाद में इस पर चर्चा करेंगे।
एक्टर की मौत के करीब ढाई साल बाद रूपकुमार शाह नाम के शख्स की टिप्पणी ने सबको हैरान कर दिया है। रूपकुमार शाह का दावा है कि जब सुशांत का पोस्टमार्टम हुआ तो वह वहीं मौजूद थे। न्यूज एजेंसी एनएनआई से रूपकुमार शाह ने कहा कि वह इस बारे में पहले भी दो चैनलों से बात कर चुके हैं। उन्होंने आगे कहा कि, ‘मैं इसलिए यह बोल रहा हूं क्योंकि मैं 14 और 15 जून को ड्यूटी पर था। काम कर रहा था। उसी दौरान एक वीआईपी बॉडी आई। वीआईपी बॉडी थी इसलिए ज्यादा लोग आए। हमने अपना काम चालू रखा। रात को करीब 11-12 बजे के आसपास सुशांत की बॉडी के पोस्टमार्टम का नंबर आया। शव देखने के बाद पता चला कि यह तो सुशांत सिंह राजपूत की बॉडी है। हमने देखा कि उनका शव अलग दिखा। उनका शव सुसाइड जैसा नहीं था। मैं तुरंत अपने सीनियर से बात करने गया और कहा कि ‘सर ये अलग केस दिख रहा है। क्योंकि मुझे 28 साल का तजुर्बा है।’ साहब ने कहा, ‘हम इस पर बाद में बात करेंगे। शाह ने आगे कहा कि ‘मैंने देखा कि सुसाइड के शव में फांसी के बाद जो गले पर निशान होता है, जिसे हैंगिंग मार्क बोलते हैं वह सुसाइड जैसा नहीं था। वह कुछ अलग-सा था। इसके अलावा पैर और हाथ पर भी अलग-अलग तरह के निशान थे। वह बिल्कुल अलग थे। मैं अभी बता नहीं सकता।


Spread the love
  • Related Posts

    रणवीर सिंह को धार्मिक भावनाएं आहत करने के मामले में कोर्ट से राहत, पुलिस को दिया सख्त कदम नहीं लेने का निर्देश

    Spread the love

    Spread the loveगोवा में आयोजित इफ्फी 2025 में रणवीर सिंह ने ऋषभ शेट्टी की फिल्म ‘कांतारा’ के एक सीन की नकल की थी। इसके बाद उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल…


    Spread the love

    राजपाल Case: राजपाल यादव मामले पर सामने आया पत्नी का बड़ा बयान, हफ्ते भर बाद मदद को आगे आए सलमान

    Spread the love

    Spread the love     चेक बाउंस मामले में जेल गए राजपाल यादव की मदद के लिए अब पूरा बॉलीवुड आगे आया है। एक दिन पहले सोनू सूद ने सोशल…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *