तुनिशा शर्मा- 30 दिसंबर तक पुलिस मिली शीजान खान की कस्टडी

तुनिशा शर्मा- 30 दिसंबर तक पुलिस मिली शीजान खान की कस्टडी

तुनिशा शर्मा का निधन 24 दिसंबर को हुआ। उनकी मौत की वजह आत्महत्या बताई जा रही है, लेकिन पुलिस की तहकीकात अब भी जारी है। तुनिशा की मां ने उनके को-एक्टर शीजान मोहम्मद खान पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया। अब यह खबर सामने आ रही है कि 28 दिसंबर को शीजान की पुलिस कस्टडी खत्म हो रही है। ऐसे में अदालत ने दो दिन और शीजान को पुलिस कस्टडी में रखने का फैसला लिया है। अब देखना यह है कि क्या अदालत शीजान के खिलाफ पुलिस की इस मांग को मान लेती है। बता दें कि इस मामले में पुलिस कुल 18 लोगों से पूछताछ कर चुकी है। तुनिशा शर्मा मौत मामले में हर दिन नए खुलासे हो रहे हैं और रोजाना नए बयान जारी किए जा रहे हैं। शीजान खान पुलिस की गिरफ्त में हैं, लेकिन केस किसी नतीजे पर पहुंचता नहीं दिख रहा है। वहीं, तुनिशा का परिवार अपनी बेटी को इंसाफ दिलाने की मांग पर अड़ा हुआ है। एक इंटरव्यू में तुनिशा के अंकल पवन शर्मा ने अभिनेत्री को लाल जोड़े में विदा करने की वजह बताई। साथ ही, इस मामले में लव जिहाद का शक भी जताया। हालांकि, पुलिस ने इस एंगल को पूरी तरह खारिज कर चुकी है।

और पढ़े  बॉक्स ऑफिस- 'हनुमान अंश' की धुआंधार पारी जारी, 'हैवान' का खेल खत्म, कितना रहा 'मिर्जापुर' का कलेक्शन?
  • Related Posts

    बॉक्स ऑफिस- ‘हनुमान अंश’ की धुआंधार पारी जारी, ‘हैवान’ का खेल खत्म, कितना रहा ‘मिर्जापुर’ का कलेक्शन?

    इन दिनों थिएटर्स में फिल्म ‘हनुमान अंश’ सबसे ज्यादा चर्चा बटोर रही है। रिलीज के 42वें दिन तक भी यह बॉक्स ऑफिस पर दमक रही है। ‘मिर्जापुर’ भी कमाई के…

    हनुमान अंश: 31वें दिन 100 करोड़ पार, पहले 21 दिन में कमाए थे मात्र 12 करोड़, चौथे हफ्ते हुआ कैसा चमत्कार?

    फिल्म ‘हनुमान अंश’ सात अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म को रिलीज हुए आज करीब एक महीना हो गया है और इसी के साथ इसने अपने नाम एक…