सेंसर बोर्ड ने चलाई दीपिका की भगवा बिकिनी पर कैंची, अब करने होंगे ‘बेशरम रंग’ में बदलाव

Spread the love

सेंसर बोर्ड ने चलाई दीपिका की भगवा बिकिनी पर कैंची, अब करने होंगे ‘बेशरम रंग’ में बदलाव

फिल्म पठान के गाने बेशरम रंग को लेकर काफी बवाल मचा था। इसी बीच इसको लेकर एक नया अपडेट सामने आया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक पठान फिल्म के सर्टिफिकेशन के लिए CBFC एग्जामिनेशन कमेटी गई थी। जिसके बाद CBFC की गाइडलाइंस के अनुसार फिल्म के सभी पहलुओं को देखा गया है। कमेटी के द्वारा मेकर्स को कुछ बदलाव करने की सलाह दी गई है। ऐसे में बेशरम रंग के गाने में कुछ बदलाव किए जाएंगे।

दरअसल, जब से फिल्म पठान का गाना बेशरम रंग आया है, तभी से यह चर्चा का विषय बना हुआ है। इस गाने के रिलीज होने के बाद कई लोगों का गुस्सा फूटा था। गाने में दीपिका पादुकोण ने भगवा रंग की बिकनी पहनी हुई है। जिस पर खूब राजनीति हुई है। यहां तक कि फिल्म को बैन करने की भी मांग उठी। इस पूरे बवाल के बीच फिल्म को लेकर एक नया अपडेट सामने आया है, जिसमें सेंसर बोर्ड के सूत्रों के अनुसार, फिल्म के मेकर्स को कुछ बदलाव करने की सलाह दी गई है।

सेंसर बोर्ड ने बदलाव करने की सलाह दी
सेंसर बोर्ड के सूत्रों के अनुसार, पठान फिल्म का हाल ही में सर्टिफिकेशन किया गया था, जिसके लिए CBFC एग्जामिनेशन कमेटी गई थी। CBFC गाइडलाइंस के मुताबिक फिल्म के सभी पहलुओं पर नजर डाली गई है। जिसके बाद कमेटी ने फिल्म के मेकर्स को कुछ बदलाव करने को कहा है। ये बदलाव खास कर फिल्म के गाने बेशरम रंग को लेकर हैं। कमिटी के द्वारा पठान फिल्म को सिनेमाघरों में रिलीज करने से पहले रिवाइज्ड वर्जन भी जमा करने का आदेश दिया है।

और पढ़े  बड़ी खबर- आशा ताई अलविदा: नहीं रहीं दिग्गज गायिका आशा भोसले,92 साल की उम्र में ली अंतिम सांस,सोमवार को होगा अंतिम संस्कार

रिलीज के बाद पता चलेंगे बदलाव
सेंसर बोर्ड के द्वारा फिल्म में कई बदलाव करने की सलाह दी गई है। हालांकि इसमें क्या क्या बदलाव किए जाएंगे इसका खुलासा तो फिल्म की रिलीज के बाद ही होगा। इन बदलावों के बीच सवाल यह भी खड़ा होता है कि क्या दीपिका पादुकोण के गाने बेशरम रंग में भगवा बिकनी में भी बदलाव किए जाएंगे या फिर नहीं। या फिर उस में कोई बदलाव देखने को मिले या फिर रंग में। क्योंकि इससे पहले आज तक कभी किसी रंग को लेकर इस प्रकार विरोध नहीं हुआ है।


Spread the love
  • Related Posts

    बड़ी खबर- आशा ताई अलविदा: नहीं रहीं दिग्गज गायिका आशा भोसले,92 साल की उम्र में ली अंतिम सांस,सोमवार को होगा अंतिम संस्कार

    Spread the love

    Spread the loveतमाम फिल्मी गानों को अपनी मखमली आवाज से सजाने वाली दिग्गज गायिका आशा भोसले नहीं रहीं। उन्होंने 92 साल की उम्र में आज रविवार 12 अप्रैल को दुनिया…


    Spread the love

    धुरंधर 2- 10वें दिन भी सरपट दौड़ी ‘धुरंधर द रिवेंज’, तोड़ डाला अपने ही पहले पार्ट का रिकॉर्ड

    Spread the love

    Spread the loveफिल्म ‘धुरंधर द रिवेंज’ हर दिन कमाई के नए रिकॉर्ड बना रही है। कल शुक्रवार को नौवें दिन इस फिल्म ने 700 करोड़ क्लब में एंट्री ली थी।…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *