हल्द्वानी:- यात्री बन आरटीओ संदीप सैनी ने किया बस में सफर, फिर क्या था हाल देखकर चढ़ा पारा,बस का हुआ ये हाल

Spread the love

हल्द्वानी:- यात्री बन आरटीओ संदीप सैनी ने किया बस में सफर, फिर क्या था हाल देखकर चढ़ा पारा,बस का हुआ ये हाल

उत्तराखंड में चलने वाली निजी बसों में कभी टिकट तो कभी अन्य अव्यवस्थाओं की शिकायतें लगातार सामने आ रही हैं। इसके चलते हल्द्वानी में आरटीओ संदीप सैनी ने यात्री सुविधाओं का वास्तविक हाल जांचने के लिए एक योजना तैयार की। शनिवार को आरटीओ संदीप यात्री बनकर बाजपुर बस अड्डे से कालाढूंगी जाने वाली बस में सवार हो गए। बस कुछ दूर चली ही थी कि चालक फोन पर बात करता दिखा। वहीं, कंडक्टर ने आरटीओ से रामनगर के सफर के लिए टिकट के 70 रुपये तो ले लिए लेकिन टिकट नहीं दिया। ऐसी लापरवाही देख आरटीओ का पारा चढ़ गया। वहीं, बस जब चेकिंग के लिए रुकी तब वहां आरटीओ को देख चालक-कंडक्टर हैरान रह गए। आरटीओ ने बताया कि बस के हाल भी खराब थे, बस के अंदर बीच में ही टायर डाला हुआ था, जिससे यात्रियों को चढ़ने उतरने में दिक्कत हो रही थी। इसके बाद बस को आम्रपाली के पास विभागीय चेकिंग दल ने रोक कर जांच भी की।
इसमें कंडक्टर के पास लाइसेंस भी नहीं था। मोबाइल पर बात करने पर चालक का लाइसेंस भी निलंबित किया जाएगा। इसके अलावा टिकट न देने पर कंडक्टर के विरुद्ध कार्रवाई होगी। बस का मौके पर चालान भी किया गया है। इसके बाद वहां चार अन्य बसों की जांच की गई। इसमें भी यात्रियों को टिकट न देने की शिकायत सामने आई। इन बसों के भी परमिट के विरुद्ध कार्रवाई करने की तैयारी है।

और पढ़े  रुद्रप्रयाग- बम-बम भोले के जयकारों से गूंजे शिवालय, जलाभिषेक के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

आरटीओ ने कहा कि बसों में ही नहीं बस अड्डों में भी सुविधाओं की काफी कमी है। इस मामले में भी जांच कराई जाएगी। इस संबंध में सभी एआरटीओ को पत्र लिखा जा रहा है। जल्द ही कार्रवाई होगी।


Spread the love
  • Related Posts

    नैनीताल / भवाली: दुष्कर्म के आरोपी नरेश पांडे की जमानत अर्जी खारिज, पॉक्सो कोर्ट ने चिकित्सा साक्ष्यों को माना अहम

    Spread the love

    Spread the loveनाबालिग से दुष्कर्म प्रकरण के आरोपी भवाली निवासी व्यापारी नेता नरेश पांडे को शुक्रवार को जिला कोर्ट से राहत नहीं मिली। विशेष न्यायाधीश पॉक्सो (एफटीएससी) एवं अपर जिला…


    Spread the love

    हल्द्वानी- शराबी का बेस अस्पताल में तांडव…महिलाओं की लाइन में घुसा, गालियां दी, मची अफरातफरी

    Spread the love

    Spread the loveहल्द्वानी बेस अस्पताल में शुक्रवार को एक युवक शराब के नशे में धुत होकर दवा लेने पहुंच गया और महिलाओं की लाइन में घुसने लगा। इससे वहां अफरातफरी का…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *