हल्द्वानी :UKPSC-कल इन केंद्रों के आसपास लगेगी धारा-144, निर्देश जारी।।

UKPSC-कल इन केंद्रों के आसपास लगेगी धारा-144, निर्देश जारी।।

उत्तराखंड में 18 दिसंबर को होने जा रही पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के दौरान सभी 413 परीक्षा केंद्रों के आसपास धारा-144 लागू रहेगी। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष डॉ. राकेश कुमार ने यह जानकारी दी।

डॉ. राकेश ने बताया कि परीक्षा 11 से एक बजे के बीच होगी लेकिन केंद्रों पर सघन चेकिंग, वीडियोग्राफी के लिए 9:30 बजे से एंट्री शुरू हो जाएगी। प्रवेश पत्र के साथ उम्मीदवार को फोटोयुक्त पहचान पत्र लाना होगा। प्रवेश पत्र पर तस्वीर साफ न होने पर परीक्षा केंद्र पर्यवेक्षक को दो फोटो एवं फोटो पहचान-पत्र के साथ रिपोर्ट करना होगा। आयोग ने नकल रोकने को यह सुनिश्चित किया है कि हर परीक्षा केंद्र पर पुलिस बल फ्रीस्किंग की कार्रवाई करेगा। दोषियों के खिलाफ आईपीसी की धाराओं में तुरंत कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में सभी जिलों के डीएम, एसएसपी को निर्देश जारी किए जा चुके हैं।

और पढ़े  उत्तराखंड के मदरसों में शुक्रवार की छुट्टी रद्द, अब रविवार को होगा अवकाश
  • Related Posts

    उत्तराखंड: CM धामी की बड़ी घोषणा, पुलिस के 1600 पदों पर भर्ती जल्द, थानों का बजट होगा डबल

    पुलिस स्मृति दिवस पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पुलिस कल्याण के लिए आठ घोषणाएं कीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि पुलिस के रिक्त 1600 पदों पर जल्द भर्ती की जाएगी।…

    दलेर मेहंदी विवाद: मंच पर दिखाई दिलेरी, विरोध के बाद नरम पड़े मंत्री के तेवर, बोले-मुझे लगा था नशे में हैं

    कुंजापुरी मेले में गायक दलेर मेहंदी को मंच पर फटकार लगाने के मामले में बॉलीवुड के विरोध के बाद कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल के तेवर नरम पड़ गए हैं। अभिनेता…