हरिद्वार: 18 दिन गंगा स्नान पर ब्रेक, हरकी पैड़ी पर नहीं आएगा पानी, दिल्ली-एनसीआर तक दिखेगा असर, जानें वजह

मरम्मतीकरण के कार्याें के लिए मंगलवार की मध्य रात्रि से ऊपरी गंगनहर बंद हो गई। इससे हरकी पैड़ी पर गंगा जल का संकट खड़ा हो गया। अब 18 दिन बाद हरकी पैड़ी पर मां गंगा आएंगी।  मां गंगा में स्नान करने के लिए देश-विदेश से श्रद्धालु आते हैं।

इससे व्यापारियों का कारोबार भी अच्छा चलता है, लेकिन, सालाना मरम्मतीकरण के लिए ऊपरी गंगनहर को बंद कर दिया गया। अब सात नवंबर की मध्य रात्रि ऊपरी गंगनहर को चालू किया जाएगा, पर, तब तक हरकी पैड़ी पर गंगा स्नान के लिए पानी नहीं आएगा।
किसानों को भी सिंचाई के लिए पानी नहीं मिलेगा
इस कारण हरकी पैड़ी क्षेत्र में पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की संख्या घट जाएगी। इसका असर व्यापारियों पर पड़ेगा। उनका कारोबार कम हो जाएगा। हालांकि, व्यापारी त्योहरी सीजन में गंगनहर को बंद करने का विरोध करते आ रहे हैं, मगर, उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
गंगनहर बंद होने से किसानों को भी सिंचाई के लिए पानी नहीं मिलेगा। उत्तराखंड से होते हुए उत्तर प्रदेश जा रही गंगनहर से किसानों के सामने भी सिंचाई के लिए पानी का संकट खड़ा हो जाता है। उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग के एसडीओ भारत भूषण ने बताया कि गंगनहर बंदी में हरकी पैड़ी पर गंगा स्नान के लिए जल पहुंचाने के लिए कार्य किया जाएगा, ताकि, श्रद्धालुओं को गंगा स्नान करने के लिए पानी मिल सके।
और पढ़े  उत्तराखंड: मां छोड़ गई, पिता की हालत ठीक नहीं, भीख मांगकर पालती थीं दादी, अब लौटी मासूमों की आवाज और मुस्कान
  • Related Posts

    उत्तराखंड: CM धामी की बड़ी घोषणा, पुलिस के 1600 पदों पर भर्ती जल्द, थानों का बजट होगा डबल

    पुलिस स्मृति दिवस पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पुलिस कल्याण के लिए आठ घोषणाएं कीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि पुलिस के रिक्त 1600 पदों पर जल्द भर्ती की जाएगी।…

    दलेर मेहंदी विवाद: मंच पर दिखाई दिलेरी, विरोध के बाद नरम पड़े मंत्री के तेवर, बोले-मुझे लगा था नशे में हैं

    कुंजापुरी मेले में गायक दलेर मेहंदी को मंच पर फटकार लगाने के मामले में बॉलीवुड के विरोध के बाद कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल के तेवर नरम पड़ गए हैं। अभिनेता…