हरिद्वार: राजाजी टाइगर रिजर्व के बिल्केश्वर जंगल में संदिग्ध परिस्थितियों में हाथी की मौत, वन विभाग मौन

राजाजी नेशनल टाइगर रिजर्व के क्षेत्र बिलकेश्वर के जंगल में संदिग्ध परिस्थितियों में हाथी की मौत हो गई है। वन विभाग फिलहाल पूरे मामले में चुप्पी साधे हुए हैं। बिल्केश्वर कॉलोनी के पास जंगल घने जंगल में हथिनी का शव मिलने की सूचना पर राजाजी टाइगर रिजर्व के अधिकारी मौके पर पहुंचे।

टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू की। हथिनी का शव तीन से चार दिन पुराना बताया जा रहा है। राजाजी टाइगर रिजर्व की टीम ने जंगल में ही हथिनी के शव का पोस्टमार्टम कराया। प्राथमिक जांच में पहाड़ी से गिरने के कारण हथिनी की मौत हुई होगी लेकिन पोस्टमार्टम के बाद हथिनी की मौत के असली कारणों का पता चल पाएगा।
राजाजी टाइगर रिजर्व की रेंज अधिकारी आभा रतूड़ी ने बताया कि मृतक हथिनी की आयु करीब 12 से 15 वर्ष के बीच है। शव का पोस्टमार्टम करा दिया गया है, मामले की जांच शुरू कर दी गई है। मौत की स्पष्ट वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पता चल पाएगी।
और पढ़े  उत्तराखंड: जुबिन नौटियाल के पिता की कांग्रेस में वापसी, प्रदेश प्रभारी की मौजूदगी में ली पार्टी की सदस्यता
  • Related Posts

    उत्तराखंड: CM धामी की बड़ी घोषणा, पुलिस के 1600 पदों पर भर्ती जल्द, थानों का बजट होगा डबल

    पुलिस स्मृति दिवस पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पुलिस कल्याण के लिए आठ घोषणाएं कीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि पुलिस के रिक्त 1600 पदों पर जल्द भर्ती की जाएगी।…

    दलेर मेहंदी विवाद: मंच पर दिखाई दिलेरी, विरोध के बाद नरम पड़े मंत्री के तेवर, बोले-मुझे लगा था नशे में हैं

    कुंजापुरी मेले में गायक दलेर मेहंदी को मंच पर फटकार लगाने के मामले में बॉलीवुड के विरोध के बाद कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल के तेवर नरम पड़ गए हैं। अभिनेता…