Weather-बीत गया आधा दिसंबर पहाड़ अब तक बर्फबारी के इंतजार में, जानिए क्या है कारण

Weather-बीत गया आधा दिसंबर पहाड़ अब तक बर्फबारी के इंतजार में, जानिए क्या है कारण

दिसंबर का आधा महीना बीत चुका है। कुछ दिन बाद साल भी विदा हो जाएगा, लेकिन अभी तक लोगों को उस तरह की सर्दी का अहसास नहीं हुआ है, जो इस महीने में आम हुआ करती थी। इसको लेकर मौसम वैज्ञानिकों ने भी चिंता जाहिर की है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, मजबूत पश्चिमी विक्षोभ की अनुपस्थिति के कारण दिसंबर में अब तक हिमालय के ऊपरी और निचले इलाकों में न के बराबर हिमपात हुआ है। इसका असर यह रहा है कि आधा दिसंबर बीत जाने के बाद भी मैदानी इलाकों में ठंडक का असर कम देखने को मिल रहा है।

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अब तक कम से कम एक से दो मध्यम हिमपात हो जाने चाहिए थे, लेकिन हिमालय की कई चोटियों पर अब तक बर्फ नहीं पड़ी है। वैज्ञानिकों के अनुसार, आमतौर पर उत्तर पश्चिम भारत में नवंबर में दो से तीन मध्यम से मजबूत पश्चिमी विक्षोभ और दिसंबर में भी दो से तीन पश्चिमी विक्षोभ देखे जाते हैं। हालांकि, इस साल 10 नवंबर के बाद से कुछ भी नहीं देखा गया है, जिस कारण दिसंबर के मौसम में कोई खास बदलाव नहीं देखने को मिला है।
<strong>Weather-बीत गया आधा दिसंबर पहाड़ अब तक बर्फबारी के इंतजार में, जानिए क्या है कारण</strong>

वैज्ञानिकों का कहना है कि कोई पूर्वानुमान न होने के कारण हमें बर्फबारी के लिए क्रिसमस या नए साल का इंतजार करना पड़ सकता है। उन्होंने बताया, अभी तक पश्चिमी विक्षोभा का कोई पूर्वानुमान नहीं है। हालांकि, इसका मतलब यह नहीं है कि शीत लहर नहीं होगी।

और पढ़े  बागेश्वर: बारिश से 15 सड़कें बंद...फिर भी स्कूल खुले, अभिभावकों में आक्रोश, सरयू और गोमती का जलस्तर बढ़ा
  • Related Posts

    बनभूलपुरा अतिक्रमण मामला: सुप्रीमकोर्ट का फैसला फिर टला, नई तारीख शाम को होगी पुष्ट

    हल्द्वानी के बनभूलपुरा में रेलवे भूमि अतिक्रमण मामले में सुप्रीम कोर्ट का फैसला एक बार फिर टल गया है। याचिकाकर्ता अब्दुल मतीन सिद्दीकी ने बताया कि कोर्ट ने सुनवाई आगे…

    हल्द्वानी: सुप्रीम फैसले से पहले बनभूलपुरा में सड़कों से छतों तक पुलिस का पहरा, ड्रोन से निगरानी, सुनवाई कल

    हल्द्वानी में रेलवे भूमि अतिक्रमण मामले में बुधवार को सुप्रीम कोर्ट फैसला सुना सकती है। इसे लेकर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। करीब 500 पुलिसकर्मी और पीएसी जवान…