उत्तराखंड:जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर प्रतिबंधित सेटेलाइट फोन के साथ पकड़े पूर्व मंत्री, दर्ज हुआ मुकदमा.

देहरादून जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर स्क्रींनिग चैंकिग में एक विदेशी नागरिक से सेटेलाइट फोन बरामद हुआ है। सीआईएसएफ ने फोन बरामद किया। महिला निरीक्षक सीआईएसएफ सुनीता सिंह की ओर से इस संबंध में सूचना दी गई।डोईवाला कोतवाली में मामला दर्ज किया गया। पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि पकड़ा गया रूसी नागरिक रूस के कृषि और खाद्य मंत्री रहे हैं। मौजूदा समय में कृषि विकास समिति के प्रमुख हैं।प्रभारी निरीक्षक थाना डोईवाला ने बताया कि महिला निरीक्षक सीआईएसएफ सुनीता सिंह ने शिकायत कर बताया कि जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर स्क्रीनिंग चेकिंग के दौरान विदेशी नागरिक विक्टर सेमनाउ निवासी रूस से प्रतिबंधित सेटेलाइट फोन बरामद किया है। उक्त विदेशी नागरिक को हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस ने मामले में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। विदेशी नागरिक से प्रतिबन्धित सेटेलाइट फोन बरामद होने पर थाना डोईवाला पर मुकदमा दर्ज किया गया।

और पढ़े  ब्रिक्‍स सम्‍मेलन- बस कुछ ही देर में शुरू होगी शिखर सम्मलेन की बैठक, राष्ट्राध्यक्षों के पहुंचने का हो रहा इंतजार
  • Related Posts

    महापौर चुनाव: जयपुर, जोधपुर और कोटा में 25 सितंबर को होगा मेयर का चुनाव, इस दिन आएगा परिणाम

    राज्य निर्वाचन आयोग ने राजस्थान के जयपुर, जोधपुर और कोटा नगर निगमों के साथ सुकेत नगरपालिका में महापौर/अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के चुनाव का कार्यक्रम घोषित कर दिया है। इन…

    बंगाल एसटीएफ को बड़ी सफलता: शीर्ष माओवादी नेता असीम मंडल गिरफ्तार, पैसे जुटाने के लिए पहुंचा था ससुराल

    पश्चिम बंगाल में माओवादी संगठन को बड़ा झटका लगा है। करीब दो करोड़ रुपये के इनामी शीर्ष माओवादी नेता असीम मंडल उर्फ आकाश को कोलकाता पुलिस की विशेष कार्यबल (एसटीएफ)…