PM MODI: प्रधानमंत्री मोदी को ई- मेल से मिली जान से मारने की धमकी,गुजरात एटीएस ने बदायूं से एक युवक को उठाया

गुजरात के अहमदाबाद की एटीएस ने शनिवार रात बदायूं जिले में दबिश दी और शहर के आदर्श नगर मोहल्ला निवासी एक युवक को उठा लिया। बताया जा रहा है कि उसने प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) में मेल करके प्रधानमंत्री को जान से मारने की धमकी दी थी। फिलहाल उसे एसएसपी आवास पर रखकर पूछताछ की जा रही है।

गुजरात के अहमदाबाद की दो सदस्यीय एटीएस शनिवार रात दिल्ली होते हुए बदायूं पहुंची। इसमें शामिल इंस्पेक्टर बीएन बघेला ने एक सब इंस्पेक्टर के साथ सिविल लाइंस थाने में आमद दर्ज कराई। पुलिस सूत्रों के मुताबिक एटीएस ने स्थानीय पुलिस के साथ रात करीब दस बजे आदर्श नगर मोहल्ले में दबिश दी और अमन सक्सेना नाम के युवक को उठा लिया। बताया जा रहा है कि अमन अपने माता-पिता का इकलौता बेटा है। परिवार वालों ने चाल-चलन देखकर उसको पहले ही बेदखल कर दिया था, लेकिन वह रात को घर पहुंच जाता था। इससे पकड़ा गया।
उस वक्त एटीएस युवक को सिविल लाइंस थाने ले गई, जहां उससे करीब एक घंटे तक पूछताछ की गई। बताया जा रहा है कि उसने प्रधानमंत्री कार्यालय में ई-मेल करके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जान से मारने की धमकी दी थी। इसमें तीन लोग शामिल बताए जा रहे हैं, जिनमें गुजरात की एक लड़की और दिल्ली का एक लड़का भी शामिल है। सिविल लाइंस थाने पर मीडिया कर्मियों को जुटते देखकर एटीएस युवक को एसएसपी आवास ले गई। अब वहीं उससे पूछताछ की जा रही है। इंस्पेक्टर सहंसरवीर सिंह ने बताया कि गुजरात से एटीएस आई है। वह अपनी गोपनीय पूछताछ कर रही है।

और पढ़े  अलविदा नाना पाटेकर: सूखा पीड़ितों की मदद के लिए आज केबीसी में जाने वाले थे, कर रखी थी अंतिम संस्कार की तैयारी
  • Related Posts

    नॉर्वे पर भड़के हैं ट्रंप: बोले-आठ बार युद्ध रोकने के लिए मिलना चाहिए था नोबेल,भारत-पाकिस्तान पर किया ये दावा

    अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप नोबेल शांति पुरस्कार नहीं मिलने से नाराज हैं। उन्होंने दावा किया कि उन्होंने आठ युद्ध सुलझाए हैं, इसलिए उन्हें हर युद्ध के लिए एक यानी कुल…

    हरियाणा मंत्रिपरिषद की बैठक आज: लाडो लक्ष्मी का दायरा 3 लाख तक बढ़ाने पर होगी चर्चा

    हरियाणा मंत्रिपरिषद की आज होने वाली बैठक में दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना का दायरा बढ़ाने का प्रस्ताव रखा जाएगा। इसके तहत सालाना एक लाख रुपये तक की पारिवारिक आय…