राष्ट्रपति मुर्मू: आज से राष्ट्रपति मुर्मू हरियाणा दौरे पर,सिरसा को मिलेगी मेडिकल कॉलेज की सौगात।

Spread the love

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मंगलवार 29 नवंबर से हरियाणा के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगी। इस दौरान वह कुरुक्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव सहित विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगी। राष्ट्रपति भवन की ओर से सोमवार को जारी किए गए एक बयान के मुताबिक, राष्ट्रपति मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय गीता संगोष्ठी की शोभा बढ़ाएंगी।

इस अवसर पर वह सभी सार्वजनिक सड़क परिवहन सुविधाओं के लिए मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सर्वेक्षण योजना, हरियाणा ई-टिकटिंग परियोजनाओं का वर्चुअल रूप से शुभारंभ करेंगी। इसके अलावा सिरसा में एक मेडिकल कॉलेज की आधारशिला भी रखेंगी। इसके साथ ही राष्ट्रपति एनआईटी कुरुक्षेत्र के 18वें दीक्षांत समारोह को संबोधित करेंगी।

शाम को वह चंडीगढ़ में हरियाणा राजभवन में एक नागरिक अभिनंदन कार्यक्रम में शिरकत करेंगी। इसे हरियाणा सरकार की ओर से उनके सम्मान में आयोजित किया जाएगा। राष्ट्रपति भवन के बयान में कहा गया है कि 30 नवंबर को राष्ट्रपति मुर्मू दिल्ली लौटने से पहले आशा कार्यकर्ताओं, महिला पहलवानों, ओलंपिक खिलाड़ियों और अन्य खिलाड़ियों के साथ-साथ छात्राओं से बातचीत करेंगी।


Spread the love
और पढ़े  जिम्बाब्वे की करिबा झील में पलटी नाव, 15 की मौत, 27 अब भी लापता

Related Posts

382 करोड़ में बिकी फेरारी की पहली इलेक्ट्रिक कार, क्या है इसमें खास, किसने खर्च की इतनी रकम?

Spread the love

Spread the loveदुनिया की सबसे लोकप्रिय रेसिंग कारें बनाने वाली कंपनी- फेरारी की सबसे पहली इलेक्ट्रिक कार अमेरिका में चार करोड़ डॉलर में बिकी है। भारतीय मुद्रा में यह 382…


Spread the love

CJP के बाद ‘दिमागी नक्सल पार्टी’: रातोंरात जुड़े 1.9 लाख फॉलोअर्स, प्रधानमंत्री मोदी के बयान से नए डिजिटल कैंपेन को जन्म

Spread the love

Spread the loveप्रधानमंत्री मोदी के 15 अगस्त के भाषण में ‘दिमागी नक्सल’ शब्द के इस्तेमाल के बाद सोशल मीडिया पर इस नाम से नया राजनीतिक कैंपेन चर्चा में आ गया…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *