Women Bench-: आज महिला जजों की पीठ सुनेगी जमानत व वैवाहिक के मामले।

सुप्रीम कोर्ट में आज वैवाहिक विवादों व जमानत के मामलों की सुनवाई सिर्फ महिला जजों की पीठ सुनवाई करेगी। प्रधान न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड ने इसके लिए जस्टिस हिमा कोहली और जस्टिस बेला एम. त्रिवेदी की पीठ गठित की है।
महिला जजों की पीठ वैवाहिक विवादों व जमानत के हस्तांतरित मामलों की सुनवाई करेगी। सुप्रीम कोर्ट के इतिहास में यह तीसरा मौका है, जब सिर्फ महिला न्यायाधीशों की पीठ का गठन किया गया है। दोनों महिला जजों की यह पीठ फिलहाल सुप्रीम कोर्ट के कमरा नंबर 11 में सुनवाई कर रही है। सिर्फ महिला जजों की इस पीठ के समक्ष 32 मामले सूचीबद्ध किए गए हैं। सुनवाई की शुरुआत वैवाहिक विवादों के 10 हस्तांतरित मामलों से हुई। इसके बाद 10 मामले जमानत के व अन्य सुने जाएंगे।

और पढ़े  गुरुग्राम में दबंगई का वीडियो: कार रोककर बदमाशों ने तोड़ा शीशा, थाने के सामने भी पीटा, ओयो से तीन आरोपी दबोचे
  • Related Posts

    एसएससी सीजीएल 2026: 30 सितंबर को होने वाली टियर-1 परीक्षा का प्रवेश पत्र जारी

    कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने एसएससी सीजीएल टियर-1 प्रवेश पत्र जारी करना शुरू कर दिया है। प्रवेश पत्र आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर अभ्यर्थी लॉगिन के जरिए उपलब्ध है।…

    3 दिन की बैंकों की हड़ताल टली,आज से खुलेंगे बैंक!,क्या सरकार ने मान ली मांगें?

    आज से तीन दिन तक करोड़ों बैंक कस्टमर्स को परेशानी का सामना करना पड़ता, लेकिन यूनियन के लोगों को यह महसूस हुआ और हड़ताल टाल दी गई। इसी हड़ताल के…