पुलिस ने किया भोजपुरी अभिनेत्री के कमरे से हुई चोरी का 24 घंटे के अंदर खुलासा।

थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के एक होटल से भोजपुरी अभिनेत्री आमपाली दूबे के कमरे से हुई चोरी की घटना का आज पुलिस ने 24 घण्टे के अन्दर खुलासा कर दिया है।पुलिस द्वारा दो अन्तर्राज्यीय आरोपी गिरफ्तार किये गये है जिनके पास से चोरी हुए लगभग 25 लाख आभूषण और मोबाइल पुलिस ने किया भोजपुरी अभिनेत्री के कमरे से हुई चोरी का 24 घंटे के अंदर खुलासा।फोन शत प्रतिशत बरामदगी भी कर ली गयी है।पुलिस ने CCTV फुटेज के आधार पर चोर की पहचान की।इसके बाद आरोपी पिता-पुत्र को अरेस्ट कर लिया है।आरोपी पिता गोपाल और बेटा कुमार तमिलनाडु के रहने वाले हैं।वही पुलिस के द्वारा खुलासा किए जाने पर भोजपुरी अभिनेत्री आम्रपाली दुबे ने कहा कि मुझे उम्मीद नहीं थी कि 24 घंटे के अंदर अयोध्या पुलिस चोरी का खुलासा कर देगी लेकिन 24 घंटे के अंदर अयोध्या पुलिस ने किया खुलासा किया.अयोध्या पुलिस को बहुत-बहुत धन्यवाद, उत्तर प्रदेश पुलिस को बहुत-बहुत धन्यवाद, मुझे गर्व है कि मैं उत्तर प्रदेश की निवासी हूं। उत्तर प्रदेश में बाबा का राज है, सीएम योगी को बहुत-बहुत धन्यवाद, इस चोरी से मिला बड़ा सबक,अब कमरे को लॉक करना नहीं भूलूंगी।वही मामले का खुलासा करते हुए एसपी सिटी मधुबन सिंह ने कहा कि अयोध्या धार्मिक नगरी, यहां चोर श्रद्धालु बनकर पहुंचते हैं और होटल धर्मशालाएं मेरे छुपने का मौका मिलता है।अयोध्या पुलिस की यहां बड़ी कामयाबी है।जो 24 घंटे के अंदर पुलिस ने किया भोजपुरी अभिनेत्री के कमरे से हुई चोरी का 24 घंटे के अंदर खुलासा।तमिलनाडु के चोर पिता-पुत्र गिरफ्तार कर लिया गया है। इनके पास से सभी सामान बरामद हुए है।बता दे कि आम्रपाली दुबे भोजपुरी फिल्म विवाह-3 की शूटिंग के लिए अयोध्या आई हुई हैं। उनके साथ फिल्म में विलेन का रोल निभा रहे अवधेश मिश्रा, प्रदीप पांडे और आजमगढ़ के सांसद दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ शूटिंग कर रहे हैं। आम्रपाली यहां सिविल लाइंस इलाके में शाने अवध होटल में ठहरी हुई हैं।गुरुवार को आम्रपाली दुबे ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि उनके दो एप्पल कंपनी के मोबाइल फोन समेत 25 लाख रुपए के गहने चोरी हो गए। इसकी जानकारी उन्हें गुरुवार को सुबह होटल आने पर हुई।

और पढ़े  UP: सर्दियों में बदलेगा बरेली एयरपोर्ट का फ्लाइट शेड्यूल, रविवार को तीन उड़ानें
  • Related Posts

    नमो घाट पर PM मोदी का भव्य स्वागत, देखेंगे एयर शो,जय श्रीराम के जयकारे से हुआ स्वागत

    प्रधानमंत्री मोदी रविवार को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी दौरे पर पहुंचे। पीएम मोदी ने मिर्जामुराद के खोचवां में स्थित अरविंद मिल का उद्घाटन किया। इसके बाद नमो घाट पर एयर…

    यूपी पीईटी परीक्षा आज: करीब 35 लाख अभ्यर्थी होंगे शामिल, जानें एंट्री का समय, निगेटिव मार्किंग और जरूरी नियम

    उत्तरप्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET) में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा संबंधी दिशा-निर्देशों का ध्यान रखना जरूरी है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार,…