ब्रेकिंग Ayodhya-सीएम योगी पहुचे अयोध्या हनुमानगढ़ी और रामलला का करेंगे दर्शन, रामायण मेले का करेंगे उद्घाटन

मुख्यमंत्री पहुंचे अयोध्या राम कथा पार्क हेलीपैड। हनुमानगढ़ी और रामलला का करेंगे दर्शन पूजन।टेढ़ी बाजार मैं निर्माणाधीन मल्टी लेबल पार्किंग का करेंगे निरीक्षण। लगभग 6 घंटे अयोध्या में रहेंगे सीएम। अयोध्या के विकास कार्य और विजन डॉक्यूमेंट को लेकर करेंगे समीक्षा बैठक।जीआईसी ग्राउंड में प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन को करेंगे संबोधित।रामायण मेले का करेंगे उद्घाटन। मुख्यमंत्री के स्वागत में लोक निर्माण मंत्री जितिन प्रसाद पहुंचे राम कथा पार्क। साथ में जनप्रतिनिधि भी है मौजूद।

रामायण मेला समिति के संयोजक आशीष मिश्र ने बताया कि चार दिवसीय रामायण मेले का उद्घाटन रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे। इस अवसर पर रामनगरी के संत-धर्माचार्य भी मौजूद रहेंगे। इस दौरे पर मुख्यमंत्री योगी विकास योजनाओं की समीक्षा भी करेंगे।

दूसरी ओर, रामायण मेला समिति की ओर से आयोजित रामायण मेले में 10 दिवसीय राम बाजार एवं हस्तशिल्प प्रदर्शनी का उद्घाटन शनिवार को महंत अवधेश दास ने किया। रामायण मेले के तृतीय पोस्टर का विमोचन भी किया गया।

प्रदर्शनी में एक जनपद एक योजना के तहत कई स्टाल लगाए गए हैं। इस अवसर पर कमलेश सिंह, शैलेंद्र मोहन मिश्र, सूर्य नारायण सिंह, नंद कुमार मिश्र, नागा राम लखन दास, जनार्दन उपाध्याय, श्रीनिवास शास्त्री सुरेंद्र सिंह, शिवम मिश्रा समेत अन्य मौजूद रहे।

और पढ़े  UP में सीट बंटवारे पर फंसेगा पेच: कांग्रेस ने चिन्हित की ये 150 सीटें, सपा को ओवैसी-चंद्रशेखर की भी चिंता
  • Related Posts

    झांसी में दर्दनाक हादसा: सुखनई नदी में नहाने गए 5 लोगों की डूबने से मौत, एक ही परिवार के थे सभी

    झांसी जिले के रानीपुर थाना क्षेत्र के देवी सिंह पुरा गांव में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। सुखनई नदी में नहाने गए पांच युवक तेज बहाव की चपेट में…

    एमएलसी चुनाव: BJP ने उत्तरप्रदेश में छह और बिहार में चार प्रत्याशी किए घोषित,पढ़िए लिस्ट

    उत्तरप्रदेश विधान परिषद की 11 सीटों पर होने वाले चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने छह और प्रत्याशियों के नाम घोषित कर दिए हैं। पार्टी ने वाराणसी, मेरठ, झांसी,…