Rozgar Mela:प्रधानमंत्री मोदी ने रोजगार मेले में बांटे 70 हजार से ज्यादा नियुक्ति पत्र,युवा पीडी को दिया यह मंत्र

प्रधानमंत्री मोदी ने ‘रोजगार मेला’ कार्यक्रम में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हिस्सा लिया। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने रोजगार मेले में सभी नए नियुक्तियों के लिए कर्मयोगी प्रारंभ मॉड्यूल – ऑनलाइन ओरिएंटेशन कोर्स लॉन्च किया। प्रधानमंत्री मोदी ने रोजगार मेले में 71,056 नियुक्ति पत्र बांटे। केंद्र सरकार का प्रयास है कि विभिन्न मंत्रालयों और विभागों में खाली पड़े पदों को मिशन मोड में डेढ़ साल के अंदर भर दिया जाए। रोजगार मेले में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी ने अपना संबोधन भी दिया। अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि देश के युवाओं को रोजगार मेले के माध्यम से नियुक्ति पत्र देने का ये अभियान ऐसे ही अनवरत जारी रहेगा। भारत जैसे युवा देश में हमारे करोड़ों नौजवान इस राष्ट्र की सबसे बड़ी ताकत हैं। अपने युवाओं की प्रतिभा और ऊर्जा, राष्ट्र निर्माण में ज्यादा से ज्यादा उपयोग में आए, इसे केंद्र सरकार सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है।

सरकारी नौकरी देने के लिए मिशन मोड में काम कर रही केंद्र सरकार: पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कहा कि आज का ये विशाल रोजगार मेला दिखाता है कि सरकार किस तरह सरकारी नौकरी देने के लिए मिशन मोड में काम कर रही है। भारत आज सर्विस निर्यात के मामले में विश्व की एक बड़ी शक्ति बन गया है। अब एक्सपर्ट भरोसा जता रहे हैं कि भारत विश्व का मैन्युफैक्चरिंग पावर हाउस भी बनेगा।

देश की युवा शक्ति राष्ट्र निर्माण में काम आए: पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कहा कि देश की युवा शक्ति अधिक से अधिक संख्या में राष्ट्र निर्माण में काम आए ये हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। जानकार बता रहे हैं कि भारत के पास अपनी क्षमता दिखाने का स्वर्णिम मौका है और ऐसी उम्मीद जताई जा रही है कि भारत उत्पादन के क्षेत्र में भी अव्वल बनने जा रहा है।

सरकारी और गैर सरकारी क्षेत्र में नौकरियों की अपार संभावनाएं: पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कहा कि सरकारी और गैर सरकारी क्षेत्र में नौकरियों की अपार संभावनाएं बन रही हैं और ये मौके युवाओं के अपने ही गांव और शहर में बन रहे हैं। हमारे 80 हजार से अधिक स्टार्ट-अप युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर दे रहे हैं।

और पढ़े  रामलीला मैदान से राहुल गांधी बोले- ज्ञानेश कुमार सीईसी पद से हटेगा, हम संविधान को नष्ट नहीं होने देंगे

व्यापार के इच्छुक लोगों को मुद्रा लोन से बड़ी मदद मिल रही
पीएम मोदी ने कहा कि आज जो अपना व्यापार करना चाहते हैं उन्हें मुद्रा लोन से बड़ी मदद मिल रही है और अब तक 35 करोड़ से अधिक लोन दिए जा चुके हैं।

इन शहरों के युवाओं को मिले नियुक्ति पत्र
नियुक्तिपत्र के लिए दूसरे चरण में रायपुर, नई दिल्ली, पणजी, गुरुग्राम, पोर्ट ब्लयेर, विशाखापट्टनम, इटानगर, गुवाहटी, पटना, श्रीनगर, उधमपुर, जम्मू, रांची, हजारीबाग, बैंगलुरु, तिरुवनंतपुरम, लेह, भोपाल, ग्वालियर, इंदौर, पुणे, नागपुर, इंफाल, शिलांग, आइजोल, दीमापुर, भुवनेश्वर और जालंधर आदि 45 शहर शामिल हैं।

  • Related Posts

    दिल्ली: घरेलू हिंसा के आरोप लगाने भर से नहीं मिलेगी राहत, सबूत देना जरूरी, अदालत ने खारिज की महिला की याचिका

    घरेलू हिंसा के मामले में केवल आरोप लगाने से महिला को कानूनी राहत नहीं मिल सकती। उसे अपने साथ हुई हिंसा या प्रताड़ना के आरोपों को सबूतों के जरिये साबित…

    सांसों पर गहराया संकट-: दिल्ली में 11 जगह एक्यूआई 400 पार, ग्रैप-2 लागू होने पर भी वायु प्रदूषण खतरनाक स्तर पर

    दिल्ली-एनसीआर में सांसों पर संकट गहरा गया है। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में ग्रैप-2 के दूसरे चरण के आपातकालीन उपाय लागू होने के बावजूद दिल्ली-एनसीआर में नवंबर के पहले ही सप्ताह…