श्रद्धा हत्याकांड:- हत्यारोपी आफताब पूनावाला ने उगले कुछ नए राज, इस झील में फेंका था श्रद्धा का सिर! अब पुलिस करा रही खाली

श्रद्धा वालकर हत्याकांड की जांच कर रही दिल्ली पुलिस को हत्यारोपी आफताब पूनावाला से पूछताछ में कुछ अहम जानकारियां हाथ लगी हैं। इसी के मद्देनजर रविवार को पुलिस दक्षिण दिल्ली स्थिति मैदान गढ़ी में मौजूद एक झील को खाली करा रही है। सूत्रों की मानें तो आफताब ने श्रद्धा का सिर इसी सील में फेंका था। मौके पर नगर निगम की टीम पहुंच चुकी है और झील का पानी निकालने की कवायत में जुट गई है। पुलिस टीम को इस सनसनीखेज मामले में अहम सुराग हाथ लगा है। आफताब ने मैदान गढ़ी स्थित इसी तालाब में श्रद्धा का सिर फेंका था। जिसे खाली करने और श्रद्धा के सिर की तलाश में नगर निगम के कर्मचारियों के साथ पुलिस जुट गई है। मौके पर पानी बाहर निकालने की बड़ी-बड़ी मशीनें लगाई गई हैं।
इससे पहले शनिवार सुबह दिल्ली पुलिस की एक टीम आरोपी आफताब अमीन पूनावाला को लेकर मेटल डिटेक्टर के साथ गुरुग्राम गई थी। पुलिस ने कई घंटे डीएलएफ फेज-2 के खाली प्लॉट और जंगलों की खाक छानी। पुलिस को आशंका है कि वारदात में इस्तेमाल हथियार को आफताब ने यहां ठिकाने लगाया है, लेकिन पुलिस को कामयाबी नहीं मिली और दोपहर बाद उसे खाली हाथ लौटना पड़ा।
मामले की जांच कर रहे एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि चूंकि छतरपुर पहाड़ी इलाके से जंगल बेहद नजदीक है, ऐसे में इस बात की ज्यादा संभावना है कि आफताब ने श्रद्धा की हत्या करने के बाद उसके शव के ज्यादातर टुकड़ों को महरौली के जंगल में ठिकाने लगाया हो। इसी वजह से पुलिस का फोकस महरौली इलाके में ज्यादा है। शनिवार सुबह 20-25 जवानों की टीम ने महरौली के जंगलों में जाकर तलाशी अभियान चलाया, लेकिन वहां से भी पुलिस को कुछ नहीं मिला।

और पढ़े  एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित होंगे नए वायुसेना प्रमुख: आज संभालेंगे कमान, अमर प्रीत सिंह होंगे सेवानिवृत्त
  • Related Posts

    प्रदूषण ने बढ़ाई चिंता: नोएडा के सेक्टर 62 में एक्यूआई 400 के पार दर्ज, जहरीली हवा में सांस लेना मुश्किल!

    नोएडा के सेक्टर 62 में एक्यूआई 404 दर्ज किया गया है, जो ‘गंभीर’ श्रेणी में आता है। सेक्टर 39 और सेक्टर 150 में एक्यूआई का स्तर क्रमशः 365 और 343…

    दिल्ली में ग्रीन पटाखों के नाम पर काला कारोबार: मांगने पर बोरों से निकले प्रतिबंधित बम, पड़ताल में हुआ खुलासा

    त्योहार की खुशियां मनाने के लिए पटाखे खरीदने बाजार जा रहे हैं तो सावधान हो जाइए। पैकेट पर ग्रीन पटाखे लिखा होना इस बात की गारंटी नहीं है कि उसके…