Satyendra Jain- जेल में वीआईपी ट्रीटमेंट लेते आप’ के सत्येंद्र जैन का वीडियो वायरल,कोर्ट में हुई शिकायत

तिहाड़ जेल में बंद दिल्ली की केजरीवाल सरकार के मंत्री सत्येंद्र जैन की मुसीबत और बढ़ गई है। सोशल मीडिया पर वायरल सीसीटीवी फुटेज से खुलासा हुआ है कि तिहाड़ जेल में बंद सत्येंद्र जैन जेल में मौज की जिंदगी जी रहे हैं। सीसीटीवी फुटेज में सत्येंद्र जैन जेल में अपनी बैरक में ही मसाज का लुत्फ उठाते हुए दिखाई दे रहे हैं।

फुटेज के सामने आने पर भारतीय जनता पार्टी के निशाने पर आम आदमी पार्टी आ गई है। फुटेज सामने आने के बाद भाजपा ने आरोप लगाया है कि सत्येंद्र जैन को जेल में वीआईपी ट्रीटमेंट मिल रहा है। शनिवार को तिहाड़ जेल में बंद सत्येंद्र जैन की बैरक का एक सीसीटीवी फुटेज वायरल होने से हड़कंप मच गया। वायरल फुटेज में सत्येंद्र जैन को अपने सेल के अंदर मालिश कराते हुए देखा जा सकता है। जेल की सेल में एक अज्ञात शख्स मंत्री सत्येंद्र जैन के पैर और शरीर की मालिश करते हुए दिखाई दे रहा है। ईडी ने इसको लेकर कोर्ट से पूरे मामले की शिकायत की है और जेल की सीसीटीवी फुटेज कोर्ट को सौंप दी है। सत्येंद्र जैन तिहाड़ की जेल संख्या सात में बंद हैं। सत्येंद्र जैन को जेल में सुविधा उपलब्ध करवाने के मामले में जेल अधीक्षक समेत चार जेल अधिकारी और कर्मियों को निलंबित किया गया है। वहीं, 35 से ज्यादा जेल अधिकारी और कर्मियों का जेल बदला गया है।

और पढ़े  UPI शुल्क: 0.4% एमडीआर पर लगेगा 18 फीसदी जीएसटी भी, केंद्र ने कहा- वापस नहीं लेंगे फैसला
  • Related Posts

    खुद को पुलिस बताकर दिल्ली में किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म,तीन गिरफ्तार

    दिल्ली के कालकाजी मंदिर के पास तीन युवकों ने एक 17 वर्षीय लड़की से सामूहिक दुष्कर्म किया। किशोरी अपने नाबालिग मित्र के साथ शाम को कालकाजी मंदिर में दर्शन के…

    दिल्ली- नाबालिग किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म: कालकाजी मंदिर के पास 3 लोगों ने की दरिंदगी, मुठभेड़ में एक आरोपी घायल

    राजधानी दिल्ली के कालकाजी थाना इलाके में सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया है। सोमवार रात कालकाजी मंदिर के पास एक 17 वर्षीय किशोरी के साथ यह घटना…