संपत्ति के बंटवारे के विवाद में हुए हत्याकांड के आरोपी, पुलिस थाना खुडैल की गिरफ्त में।

Spread the love

इंदौर- दिनांक 25 मई 2021 – पुलिस थाना खुडैल क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कंपेल में दिनांक 20.05.2021 की सुबह 07.30 बजे करीब भगवानदास पटेल के पुश्तैनी मकान को तीनो पुत्रो बाबूलाल, मोहनलाल, व राधेश्याम के बीच बंटवारा के विवाद पर से आरोपीगण 1. मोहन पटेल पिता भगवान पटेल 2.दीपक पिता मोहन पटेल 3.बाबूलाल पिता भगवान पटेल 4.मनोज पिता बाबूलाल 5.पवन पिता मोहन सभी निवासी ग्राम कंपेल जिला इंदौर ने एकमत होकर हत्या करने की नीयत से मृतक राधेश्याम व उसके पुत्र घनश्याम , राकेश पर घेरकर लाठी व तलवार से घातक चोटें पहुँचाई जो दौराने इलाज दिनांक 22.05.2021 को राधेश्याम पिता भगवानदास पटेल की एमवायएच अस्पताल इंदौर में मृत्यु हो गई जिस पर से चौकी कंपेल पर अपराध धारा 302, 307, 323, 294, 147, 148, 149 भादवि का पंजीबद्द कर अनुसंधान मे लिया गया।

श्रीमान उप पुलिस महानिरीक्षक श्री मनीष कपुरिया ,श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय (पश्चिम) इंदौर श्री महेश चंद जैन व अति. पुलिस अधीक्षक महोदय (महू) श्री पुनीत गहलोत तथा उप पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) श्री अजय वाजपेयी द्वारा घटना की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए तत्काल आरोपीयो की गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया था जिस पर से दिनांक 24.05.2021 को घटना के आरोपी 1. मोहन पटेल पिता भगवान पटेल 2.दीपक पिता मोहन पटेल 3.बाबूलाल पिता भगवान पटेल 4.मनोज पिता बाबूलाल 5.पवन पिता मोहन सभी निवासी ग्राम कंपेल जिला इंदौर को गिरफ्तार कर घटना मे प्रयुक्त हथियार आरोपीयो से जप्त किये गये है तथा आरोपीयो को न्यायालय पेश किया जा रहा है।

प्रकरण की विवेचना तथा तत्काल आरोपीयो की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी महेन्द्र सिंह भदौरिया, उनि कृष्णा पद्माकर, उनि विक्रम सिंह सोलंकी, आर.246 हरि शर्मा, आर.2453 नवीन की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

और पढ़े  पश्चिम एशिया संकट- ईरान को लेकर ट्रंप का बड़ा एलान, परमाणु कचरा हटाएगा अमेरिका, प्रतिबंधों में राहत की तैयारी

Spread the love
  • Related Posts

    कार्बन कॉपी बन गई है टीएमसी: मुर्शिदाबाद में बरसे PM मोदी, कहा- घुसपैठियों की सरकार का अंत तय

    Spread the love

    Spread the loveप्रधानमंत्री मोदी ने पश्चिम बंगाल के जंगीपुर में जनसभा को संबोधित करते हुए तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सरकार पर हमला बोला है। पीएम मोदी ने साफ लफ्जों में कहा…


    Spread the love

    इस्‍लामाबाद पहुंचा अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल, बस कुछ देर में होगी US-ईरान की शांति वार्ता,जेडी वेंस कर रहे नेतृत्व

    Spread the love

    Spread the loveपश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच इस्लामाबाद में शांति वार्ता को लेकर नई हलचल देखने को मिल रही है। क्षेत्रीय स्थिरता बहाल करने के प्रयासों के तहत…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *